Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : मायनारिटी कमीशन के सदस्य सुनील सिंघी ने किया खंदावली का दौरा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद :  राष्ट्रीय उल्प संख्यक आयोग के सदस्य सुनील सिंघी आज यहां जिला के ग्राम खंदावली पहुंचे। उन्होंने ट्रेन में विवाद के दुष्परिणाम स्वरूप मारे गए युवक जनैद खान के घर पर जाकर उनके वालिद जुलालुद्दीन को सांत्वना दी और शोक संतप्त परिवार का ढांढस बंधाया। इस मौके पर जिला प्रशासन की ओर से बल्लबगढ़ के एसडीएम अमरदीप जैन, बल्लबगढ़ के उप पुलिस आयुक्त विष्णु दयाल व तहसीलदार बिजेन्द्र राणा प्रमुख रूप से मौजूद थे।
श्री सुनील सिंघी ने कहा कि जुनैद खान हत्याकांड एक जघन्य अपराध है जिस पर उनका आयोग गम्भीरतापूर्वक संज्ञान लेकर कार्यवाही करेगा। उन्होंने कहा कि चलती हुई ट्रेन में दबंग किस्म के लोगों द्वारा इस तरह लगभग 16 वर्षीय युवक जुनैद खान की चाकू से गोद कर हत्या कर देना अत्यन्त निन्दनीय घटना है। इस प्रकार के हादसों की पुनरावृति न हो इसलिए समाज में विशेषकर युवाओं में जागरूकता उत्पन्न करने की अति आवश्यकता है।
श्री सिंघी ने जिला प्रशासन के सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि इस सम्बन्ध में दोषी व्यक्तियों के खिलाफ सरकार द्वारा की गई नियमानुसार त्वरित कार्यवाही से वह पूर्णतः संतुष्ट है। मुख्य अभियुक्त को भी पकड़ कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाये, दोषियों के प्रति किसी प्रकार की ढील न बरती जाये और कार्यवाही को तीव्र गति से आगे बढ़ाया जाए।

Related posts

लेफ्टिनेंट गवर्नर ने उनके फैसले को रोक कर अरविंद केजरीवाल को पाप का भागीदार होने से बचा लिया, कृष्ण पाल

Ajit Sinha

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने आज तुरंत प्रभाव से 7 पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले किए है-लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 20 सालों से बेसमेंट में चलाई जा रही कमर्शियल गतिविधियों पर हुड्डा का नोटिस भेजने का क्या मतलब है, जनता सब जानती है-वीडियो सुने मे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x