Athrav – Online News Portal
Uncategorized

महेंद्रगढ़ : कथा प्रारम्भ से पूर्व 28 अगस्त को प्रात:8 बजे कलश एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी ।

विनीत पंसारी की रिपोर्ट 

महेन्द्रगढ़ : श्री गीता विज्ञान प्रचार समिति महेन्द्रगढ़ के तत्वावधान में 28 अगस्त से 4 सितम्बर तक “श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानोत्सव” के अन्तर्गत बाबा जयरामदास धर्मशाला के प्रांगण में भागवत कथा का आयोजन हर्षोल्लास से किया जाएगा ।
समिति के सदस्यों ने संयुक्तरुप से बताया कि हरिद्वार से श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानन्द सरस्वती श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसपान कराऐंगे । कथा प्रारम्भ से पूर्व 28 अगस्त को प्रात:8 बजे कलश एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी । यह यात्रा खादी भंडार के नजदीक स्थित श्याम मंदिर से प्रारंभ होकर कथा स्थल तक पहुंचेगी । उन्होंने बताया कि योगाचार्य शिवम के सानिध्य में 29 अगस्त से प्रात: 5.30 बजे से 6.30 बजे तक योग और प्राणायाम करवाया जाएगा ।

Related posts

बाड़बंदी पर केंद्र से नाखुश सुप्रीम कोर्ट

Ajit Sinha

फरीदबाद: रफ़्तार का कहर ,आगे जा रहे ट्रक में बस ने पीछे से मारी टक्कर ,बस में बैठे एक दर्जन लोग हुए घायल,गुस्साए लोगों ने बस ड्राइवर की धुनाई।

Ajit Sinha

अमेरिका अफगानिस्तान की एकता सरकार का समर्थन करता है :ट्रंप

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x