Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

सोसायटी में मामूली बात पर खो रहे अपना आपा, लडकियां भी पीछे नहीं, गार्ड से गाली गलौज और बदसलूकी का वीडियो वायरल

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा :नोएडा-ग्रेटर नोएडा की सोसायटी में मामूली बात पर न सिर्फ लोग अपना आपा खो रहे बल्कि आपस में मारपीट भी कर रहे हैं. इसमें महिलाएं भी पीछे नहीं है, ऐसे दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, इनमें एक वीडियो सेक्टर- 121 स्थित अजनारा होम्स सोसाइटी का जिसमें तीन युवतियां नशे  के हालत में गेट पर तैनात गार्ड से गाली गलौज और बदसलूकी कर रही है.

दूसरा  वीडियो ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित गौर सौंदर्यम सोसायटी में मामूली सी कहासुनी पर दो लोग आपस में भिड़ गए दोनों ही तरफ से जमकर लात घूंसे चले मारपीट की पूरी वारदात सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दोनों ही पक्षों की तरफ से इसकी शिकायत पुलिस से की गई है जिस पर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। 

सेक्टर- 121 स्थित अजनारा होम्स सोसाइटी वीडियो शराब के नशे में 3  लड़कियां उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा कर दिया जब कार पर स्टीकर नहीं होने पर गार्ड ने उन्हे रोका. शराब के नशे में लड़कियों ने गेट पर तैनात गार्ड से गाली गलौज और बदसलूकी गार्ड की शिकायत पर कोतवाली फेज-3 पुलिस ने एफआईआर  दर्ज करके  उन लड़कियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है 2 लड़कियों का काटा चालान, जबकि एक लडकी मौके से गायब हो गई.

दूसरा वीडियो ग्रेटर नोएडा वेस्ट  के कोतवाली बिसरख क्षेत्र स्थित गौर सौंदर्यम सोसायटी का है जहां पर लिफ्ट में जाते समय दो लोगों का किसी बात को लेकर मामूली-सी कहासुनी हो गई देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई और दोनों ही तरफ से जमकर लात घूंसे चले मारपीट की पूरी वारदात सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई दोनों ही तरफ से इसकी शिकायत बिसरख कोतवाली पुलिस से की है पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। 

Related posts

पार्टी करने के बाद क्लब के बाउंसरों ने 4 युवाओं को बुरी तरह से पीटा -पुलिस ने 3 बाउंसरों को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस परिवार के 12 सदस्य हुए सेवानिवृत्त, संयुक्त पुलिस आयुक्त ओपी नरवाल ने दी शुभकामनाएं

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने 20 लाख रूपए कीमत की 226 किलो डोडा कचरा पोस्त बरामद की हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x