

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा : नोएडा सेक्टर 32 वेव सिटी प्रोजेक्ट के पीछे कूडे के डंपिंग ग्राउंड में कूड़े और घास के देर शाम भीषण आग लग गई.आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग को बुझाने का काम कर रही है. लेकिन आग पर काबू अभी तक नहीं पाया गया है और आठ और गाड़ियों को मौके के लिए रवाना किया गया है. अब तक कुल 35 दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी , फिर भी लगी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका हैं। शुरुआती जांच से पता चला है कि यह आग जान बूझकर शरारती तत्वों ने लगाई है।

हालांकि आग लगने की घटना से कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है लेकिन कूड़े में लगी आग से जहरीली गैस और पॉल्यूशन के कारण आसपास के लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

पिछले साल भी इसी जगह पर मई के महीने में आग लगी थी। तब आग पर काबू पाने में एक हफ्ते का समय लग गया था। कूड़े के डंपिंग ग्राउंड में कूड़े और घास मे लगी आग के कारण निठारी, सेक्टर- 29 सेक्टर- 32 सेक्टर- 34 और मोरना गांव, समेत आस-पास के सेक्टर में रहने वाले लोगों को पॉल्यूशन के काफी कारण परेशानी हो रही है।

आग की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची है और कर्मचारी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। और आठ और गाड़ियों को मौके के लिए रवाना किया गया है. चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार का कहना है कि आग लगने की सूचना शाम को करीब छह बजे मिली. तुरंत कार्रवाई करते हुए यहां पर फायर यूनिट को भेजा गया।

सीएफओ ने बताया कि जब यहां मौके पर पहुंचे तो पता आग बहुत बड़ी है,बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का काम किया जा रहा है. लगभग 15 गाड़ियां लगाई गई हैं और आग बुझाने का काम चल रहा है. आपको बुझाने में अभी 3 से 4 घंटे लगेंगे, शुरुआती जांच से पता चला है कि यह आग जान बूझकर के लगाई गई है. सूखे पत्ते और लकडियों के होने के कारण और तेज हवाओं से आग पर काबू पाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है, आग को बुझाते हुए चार घण्टे हो गए है, अभी तक लगी आग पर काबू नहीं पाया जा सका हैं।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

