Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

चुनावी बूथ तक मतदाता मुफ्त में सफर कर सकेंगे

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद;शहर में मतदाताओं को चुनावी बूथ तक रैपिडो बाइक टैक्सी लेकर आएगी। मतदान बढ़ाने की पहल के तहत चुनावी बूथ तक मतदाता मुफ्त में सफर कर सकेंगे। 12 मई की सुबह 7 से 5 बजे तक लोगों को मतदान केंद्र तक जाने की सुविधा मिलेगी। रैपिडो एप के जरिए रैपिडो बाइक बुक करनी होगी। एप पर सवारी बुक करते समय उपयोगकर्ताओं को कूपन कोड आई वोट का उपयोग करना होगा।



यह ऑफर कोड फरीदाबाद में ही लागू होगा। इस संबंध में कंपनी के सिटी हेड विश्व दीपक शर्मा के अनुसार हम प्रत्येक मतदाता को यह सेवा प्रदान कर रहे हैं ताकि वह मतदान केंद्र तक पहुंचकर अपना बहुमूल्य वोट डाल सकें। यह प्रस्ताव संबंधित शहरों में मतदान के दिनों में सामान्य मतदान के घंटों के दौरान ही सक्रिय होगा।

Related posts

गणित के बिना इंजीनियरिंग की कल्पना नहीं की जा सकतीः कुलपति प्रो. एस.के. तोमर

Ajit Sinha

फरीदाबाद :अकादमिक गुणवत्ता सुधार तथा अनुसंधान के प्रोत्साहन में योगदान दें संकाय सदस्यः कुलपति प्रो. दिनेश कुमार

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: नगर निगम में भाजपा की सरकार बनाकर अपने विकास की राह आसान बनाएं: मनोज तिवारी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!