Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर दिया भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर को अपना समर्थन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद;फरीदाबाद लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज सेक्टर-12 जिला अदालत परिसर में जाकर वकीलों से मुलाकात की और उनसे अपने पक्ष में वोट डालने की अपील की। इसके उपरांत वकीलों ने भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर के सम्मान में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें वकीलों ने भाजपा प्रत्याशी गुर्जर का फूल मालाओं से भव्य स्वागत करते हुए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का विश्वास दिलाया। स्वागत समारोह में उपस्थित अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गौरव को बढ़ाने का काम करते हुए देश पर गिद्ध दृष्टि रखने वाले आतंकवादियों को महुंतोड़ जबाब देते हुए यह संदेश दे दिया कि भारत अब आतंकवाद के खात्मे के लिए कड़े कदम उठाने से नहीं चूकेगा।



उन्होंने कहा कि 40 घण्टों में जब्त हुई मोटरसाइकिल नहीं छूटती परंतु यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 56 ईंच का सीना ही था कि अभिनंदन को पाकिस्तान ने ससम्मान भारत को सौंपा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश की राष्ट्रीयता, सुरक्षा व अखंडता से जुड़ा है इसलिए नरेंद्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने के लिए वह भाजपा के पक्ष में मतदान करके एक मजबूत सरकार लाए ताकि भारत मजबूत, समृद्ध व खुशहाल बनाया जा सके। इस अवसर पर सभी अधिवक्ताओं ने संयुक्त रुप से भाजपा प्रत्याशी को विश्वास दिलाया कि वह उन्हें एक-एक मत देकर देश में फिर से नरेंद्र मोदी को जहां प्रधानमंत्री बनाएंगे वहीं उन्हें दूसरी बार संसद भेंजने का काम करेंगे क्योंकि पांच सालों के कार्यकाल के दौरान कृष्णपाल गुर्जर ने बिना भेदभाव के पूरे फरीदाबाद जिले का समान विकास करवाया है और इसी विकास को वह आने वाले पंाच सालों भी जारी रखना चाहेंगे इसलिए वह भाजपा को विजयी बनाएंगे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, अश्वनी त्रिखा, जेपी अधाना, सतेंद्रं भडाना, शिवदत्त वशिष्ठ, ललिता यादव, धर्मपाल भडाना, प्रकाशवीर नागर, एनके गर्ग, प्रेम मित्तल, संतराम शर्मा, लक्ष्मण तंवर, उमा सिंह, बिटटू शर्मा, सतबीर शर्मा, राजेंद्र शर्मा, विक्रम अरुआ, रामकुमार गुप्ता, मनोज गुप्ता, रमेश सिंघल, रघुबीर सिंह, जगबीर नागर सहित अनेकों अधिवक्तागण मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद :अखिल भारतीय प्रोफेशनल कांग्रेस ने केरल में आई भीषण आपदा से तबाह हुए लोगों की सहायता हेतु दो लाख की राहत समाग्री भेजी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : एसएच 4 कार पेड़ से टकराई, रिटार्यड मेजर शिव कुमार और उनकी पत्नी सुशीला की मौत।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:अस्पताल में भर्ती सूरजकुंड मेला झूला हादसा पीड़ितों से मिले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!