Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक

लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू, 184 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में पीएम मोदी और अमित शाह का भी नाम

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

नई दिल्ली: 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए सत्ता पर काबिज़ भारतीय जनता पार्टी ने आज 184 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछली बार की तरह ही इस बार भी वाराणसी से ही चुनाव लड़ेंगे. बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सांसद लाल कृष्ण आडवानी की सीट गांधी नगर से इस बार बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह मैदान में होंगे.केंंद्रीय मंत्री जय प्रकाश नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. जेपी नड्डा ने इस प्रेस कांन्फ्रेंस में बिहार के उम्मीदवारों के नाम का एलान नहीं किया है. उन्होंने कहा कि बिहार एनडीए राज्य के उम्मीदवारों के नामों का एलान करेगी. आपको बता दें कि.इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश से 29, महाराष्ट्र  से 16, असम से आठ, अरुणाचल प्रदेश से दो, छत्तीसगढ़ और जम्मू कश्मीर से पांच-पांच, दादर एवं नगर हवेली से एक, कर्नाटका से 21 उम्मीदवारों के नाम का एलान हुआ है.


नोएडा- महेश शर्मा,गाज़ियाबाद- वीके सिंह,गाजीपुर-मनोज सिन्हा,अमेठी-स्मृति ईरानी,बिहार: पटना- रविशंकर प्रसाद,पूर्वी चंपारण-राधा मोहन सिंह (Bihar),सारण-राजीव प्रताप रूड़ी,बेगूसराय- गिरिराज सिंह,बक्सर-अश्विनी चौबे,पाटलिपुत्र-राम कृपाल यादव, उत्तराखंड: अल्मोड़-अजय टम्टा, हरिद्वार-रमेश पोखरियाल निशंक,कर्नाटक:उत्तर कन्नड़ -अनंत कुमार हेगड़े बंगलोर  साउथ- तेजेस्वनि अनन्त कुमार,बैंगलोर नार्थ-सदानन्द गौड़ा,धारवाड़-प्रह्लाद जोशी,उडुप्पी-शोभा करण्डलजे,महाराष्ट्र:नागपुर- नितिन गडकरी,चंद्रपुर-हंसराज अहीर,बीड-प्रीतम मुंडे.

कब होंगे चुनाव

उत्तर प्रदेश:लखनऊ- राजनाथ सिंह, मुज़फ़्फ़रनगर- संजीव बालयान,मुरादाबाद- सर्वेश कुमार,अमरोहा- कँवर सिंह तंवर, बागपत- डॉ सत्यपाल सिंह,गाज़ियाबाद- वीके सिंह,गौतम बुद्ध- नगर महेश शर्मा,मथुरा- हेमा मालिनी,बरेली- संतोष गंगवार,एटा- राजवीर सिंह, गाजीपुर -मनोज सिन्हा,अमेठी-स्मृति ईरानी,लखीमपुरखीरी- अजय मिश्रा,हरदोई- जयप्रकाश राघव. इस बार चुनाव आयोग ने 7 चरणों में चुनाव करवाने का फैसला किया है. पहले चरण के लिए वोटिंग 11 अप्रैल को होगी.  जबकि 19 मई को सातवें और आखिरी चरण के लिए मतदान किया जाएगा. 23 मई को नतीजों की घोषणा के साथ ही देश में नई सरकार के बनने का रास्ता साफ हो जाएगा.

Related posts

राहुल गांधी लखन सिंगला द्वारा आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए लाइव सुने इस वीडियो में

Ajit Sinha

खिलाडी अर्जुन भाटी ने 102 ट्रॉफी,102 लोगों को दे दी से जुटाए कुल  4,30,000 रूपए PM Care Fund में देश की मदद कर दी। 

Ajit Sinha

जेल में बंद अपराधी जेल व एक निजी बैंक के अधिकारियों की मिलीभगत से जेल से अवैध वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x