Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

लॉकडाउन: UHBVN  के उपभोक्ता अब बिना किसी शुल्क के 14 जून तक अपने बिजली बिलों का भुगतान कर सकते हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन होने के कारण उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों को ध्यान में रखते हुए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने सभी श्रेणी के उन उपभोक्ताओं के बिजली बिलों की देय तिथि को बढ़ाने का निर्णय लिया है जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिलों के भुगतान की देय तिथि 3 मई, 2021 से 7 जून, 2021 के बीच में आती है। ऐसे उपभोक्ता अब बिना किसी शुल्क के 14 जून, 2021 तक अपने बिजली बिलों का भुगतान कर सकते हैं।
     
यह जानकारी देते हुए निगम के प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा लॉकडाउन को आगे बढ़ाने के कारण निगम द्वारा बिजली बिलों के जमा करवाने की अंतिम तारीख 7 जून,2021 से बढ़ाकर 14 जून कर दी गई है। इसके साथ-साथ निगम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने बिजली बिलों के भुगतान के लिए बिजली कार्यालय में जाने की बजाए ऑनलाईन माध्यम से ही बिलों का भुगतान करें। प्रवक्ता ने आगे बताया कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अपने उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के प्रति सदैव तत्पर है। उपभोक्ता विभाग की वैबसाईट payment. uhbvn.org.in पर जाकर डैबिट/क्रेडिट कार्ड, नैट बैंकिंग या पेटीएम, गुगल-पे, फोन पे आदि आनलाईन माध्यमों से अपने बिजली बिलों का भुगतान घर बैठे कर सकते हैं।

Related posts

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के चंडीगढ़ पहुंचने पर राज्य पाल बंडारू दत्तात्रेय ने किया स्वागत।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पल्ला क्षेत्र में ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम की टीम ने आज आप पार्टी के पूर्व नेता की शेड सहित चार दुकाने तोड़ दी।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज 34 आईएएस एवं दो एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x