Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा: नई ऊंचाई छूने नए सफर पर निकलेंगी अनीता कुंडू, डीजीपी मनोज यादव ने दी शुभकामनाएं 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: नेपाल व चीन दोनों ओर से माउंट एवरेस्ट पर फतह हासिल करने वाली हरियाणा पुलिस की सब-इंस्पेक्टर अनीता कुंडू ने आज पुलिस महा निदेशक हरियाणा मनोज यादव से मुलाकात कर अपने आगामी पर्वतारोहण अभियान ’माउंट लहोत्से’ के बारे में जानकारी दी। लहोत्से दुनिया का चौथा सबसे ऊँचा शिखर है जिसकी ऊँचाई 8516 मीटर है।
               
इस अवसर पर महिला पुलिस अधिकारी को बधाई देते हुए डीजीपी ने कहा कि अपने मजबूत इरादों के साथ पर्वतारोही अनीता कुंडू नेपाल की चोटी माउंट लहोत्से पर तिरंगा फहराकर एक बार फिर प्रदेश व हरियाणा पुलिस का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने पर्वतारोहण अभियान की सफलता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए महिला अधिकारी का हौसला भी बढाया।
 
डीजीपी ने अनीता को हरियाणा पुलिस का फ्लैग भी सौंपा जिसे वह चोटी पर फहराएंगी।
              

अनीता के हौसले बुलंद हैं और 10 अप्रैल को वह एक नई ऊंचाई छूने के लिए नए सफर पर निकलेंगी। वह नई दिल्ली से काठमांडू के लिए रवाना होंगी। जहां अनीता एक टीम का नेतृत्व करेगी, जिसमें दुनियाँ भर से 10 पर्वतारोही होंगे। वहां से इन सभी की चढ़ाई शुरू होगी। उनका ये अभियान लगभग 50 से 60 दिन का रहेगा। बेस कैम्प से ऊपर शिखर तक पाँच कैम्प लगेंगे। माउंट एवरेस्ट सहित 7 महाद्वीपों की चोटियों पर तिरंगा फहरा चुकी अनीता का नया मिशन लहोत्से चोटी को फ़तह करने का है।
             
बता दें कि तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड से सम्मानित अनीता कुंडू वर्तमान में हरियाणा पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। उन्होने राज्य पुलिस बल के खिलाड़ियों का मनोबल बढाने के लिए डीजीपी का धन्यवाद भी व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि अनीता ने एशिया,अफ्रीका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका सहित सात महाद्वीपों में चोटियों को फतह किया है। साथ ही,नेपाल और चीन दोनों ओर से माउंट एवरेस्ट को फतह किया है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने दुनिया भर में पर्वतारोहण के कई अन्य सफल अभियान भी किए हैं। हाल ही में अनीता को उत्तरा खंड में ’गंगोत्री’ और ’रुदुगैरा’ की चोटियों पर पर्वतारोहण अभियान का प्रमुख भी चुना गया था।

Related posts

फरीदाबाद: सान्या भल्ला बनी हैड गर्ल, आदित्य जैन को मिला हैड ब्वाय का पद

Ajit Sinha

फरीदाबाद : एक शख्स पर हुए कातिलाना हमले का केस तीन दिनों के बाद दर्ज नहीं, उल्टा दस हजार रूपए पुलिस ने ले लिए, केस दर्ज नहीं, केस दर्ज हैं,सीपी

Ajit Sinha

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के दौसा से एक्सप्रेस के 246 किलोमीटर लंबाई वाले पहले सेक्शन का किया लोकार्पण

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x