Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

हाईवे पार कर रहे तेंदुए की अज्ञात वाहन से कुचल कर दर्दनाक मौत

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम :दिल्ली-जयपुर हाईवे पार कर रहा एक तेंदुआ शनिवार देर रात एक वाहन की चपेट में आकर मारा गया। मारा गया तेंदुआ लगभग डेढ़ साल की मादा थी। तेंदुए का रविवार दोपहर सुल्तानपुर स्थित राष्ट्रीय पक्षी उद्यान में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मानेसर थाने में मामला दर्ज करा दिया गया है।



मानेसर इलाके में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड परिसर से ठीक आगे कुछ दूरी तक दोनों तरफ खाली इलाका है। दोनों तरफ अरावली में घनी हरियाली है, जिसमें बहुत से वन्य जीव रहते हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार रात 12 बजे के आसपास तेंदुए के हाईवे पार करने के दौरान हादसा हुआ। लगभग डेढ़ बजे वन्य जीव शाखा के पास सूचना पहुंची। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची।

Related posts

गुरुग्राम की तर्ज पर बनेगा विकसित केरलम, साइबर सिटी के विकास को देखने और समझने गुरुग्राम पहुंचा केरल का निकाय प्रतिनिधि मंडल

Ajit Sinha

गुरुग्राम : एसटीएफ ने हत्या, हत्या की कोशिश, डकैती, अपहरण के 1.5 लाख के ईनामी बदमाश प्रदीप लोहार उर्फ़ काला को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

गुरुग्राम में बनेगा आम आदमी पार्टी का मेयर,बीजेपी युवा मोर्चा से सर्वजीत सिंह आप में हुए शामिल-: डॉ. सुशील गुप्ता

Ajit Sinha
error: Content is protected !!