Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

बकाया वसूली में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, जिम्मेदारी तय कर समयबद्ध कार्रवाई करें : विक्रम सिंह

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) में बकाया वसूली को लेकर प्रबंधन ने सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को हर स्तर पर जवाब देही तय करने और लंबित मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने स्पष्ट किया कि बकाया वसूली से जुड़े मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित रखने की प्रवृत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक लंबित मामले की व्यक्तिगत निगरानी करते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।इसी कड़ी में आज डीएचबीवीएन के डायरेक्टर प्रोजेक्ट्स वीके अग्रवाल एवं डायरेक्टर ऑपरेशन मुकेश चौहान की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित कमर्शियल एवं ऑपरेशन विंग के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, कार्यकारी अभियंता तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया।

बैठक में मुख्य रूप से सरकारी एवं निजी क्षेत्र के डिफॉल्टिंग अमाउंट, बकाया राशि लंबित रहने के कारणों तथा उसकी वसूली के लिए समयबद्ध कार्ययोजना की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक लंबित मामले का कारण स्पष्ट किया जाए और वसूली के लिए ठोस कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। लंबे समय से लंबित मामलों पर विशेष निगरानी रखते हुए जिम्मेदारी निर्धारित करने तथा कार्रवाई की प्रगति की नियमित समीक्षा करने पर जोर दिया गया।एमडी विक्रम सिंह के निर्देशों के अनुरूप अधिकारियों से कहा गया कि वसूली की कार्रवाई केवल कागजी प्रक्रिया तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उसका ठोस परिणाम भी दिखाई देना चाहिए। संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में लंबित मामलों की लगातार निगरानी करें और निर्धारित समयसीमा में कार्रवाई पूरी करें बैठक में हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) के पोल माउंटेड मीटर से संबंधित निर्देशों की अनुपालना की भी समीक्षा की गई।
संबंधित अधिकारियों से वर्तमान स्थिति, लंबित कार्यों तथा अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली गई। अधिकारियों को एचईआरसी के निर्देशों का निर्धारित समयसीमा में अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में स्पष्ट किया गया कि बकाया वसूली और एचईआरसी के निर्देशों की अनुपालना से जुड़े मामलों में अनावश्यक देरी की कोई गुंजाइश नहीं है। अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के लंबित मामलों की व्यक्तिगत स्तर पर निगरानी करने तथा कार्रवाई की प्रगति समयबद्ध तरीके से उच्च अधिकारियों को उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए।डीएचबीवीएन के प्रवक्ता संजय चुघ ने बताया कि एमडी विक्रम सिंह के निर्देशानुसार निगम में राजस्व वसूली, जवाबदेही और समयबद्ध कार्रवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। लंबित मामलों की नियमित समीक्षा की जा रही है और प्रत्येक मामले में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: उम्मीदवार फाइनल करने पर गुरुग्राम में हुआ भाजपा का दो दिवसीय मंथन

Ajit Sinha

चालान का भय दिखाकर कार चालक से 1000 रुपये वसूलने वाले दो पुलिसकर्मी पर केस दर्ज, सस्पेंड किया गया।

Ajit Sinha

कुख्यात गैंगेस्टर कौशल के दो मकानों और चार दुकानों पर चला जिला प्रशासन का बुल्डोजर -धवस्त।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x