Athrav – Online News Portal
अंतर्राष्टीय दिल्ली राष्ट्रीय हाइलाइट्स

बीती रात भारतीय वायु सेना ने “ऑपरेशन सिंदूर” आतंकी लश्कर के ठिकाने पर हवाई हमला किया, लगभग 90 आतंकी के मारे जाने की खबर।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने देर रात लगभग दो बजे ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायु सेना ने आतंकियों ठिकाने पर हवाई हमला किया। इस हमले में आतंकी के लगभग 90 ठिकानों पर हमला कर पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। इस हमले में लश्कर के लगभग 90 आतंकी के मारे जाने की खबर है,9 ठिकाने को तबाह किया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद सेना, वायुसेना और नौसेना के प्रमुखों से बात की।

भारतीय वायु सेना ने जम्मू एवं कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुई आतंकी हमले में मारे गए 26 निर्दोष लोगों का आज बदला लिया है,पाकिस्तान में जमे जैश , हिजबुल, लश्कर के मुख्यालय को भारतीय सेना ने ध्वस्त कर दिया।

भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक की, और पाकिस्तान में पल रहे आतंकियों को मुंहतोड़ व करारा जवाब दिया है। पाकिस्तान के मुरीदके,पीओके व बहावलपुर में लश्कर, जैश व हिजबुल के मुख्य ठिकाने पर हवाई हमला करके पूरी तरह से नष्ट कर दिया, इनके कुल 9 ठिकानों को ध्वस्त किया गया है , और इस हमले में लगभग 90 आतंकी के मारे जाने की खबर है, अभी मौत के आंकड़े और ज्यादा बढ़ सकती है।

Related posts

कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी: असत्य, अन्याय और अत्याचार की हार तय है, आप सबको विजयादशमी की बधाई।

Ajit Sinha

यस बैंक की पुनर्गठन योजना अधिसूचित, सरकार ने कहा- अगले 3 दिनों में खत्म हो जाएगी निकासी पर लगी रोक

Ajit Sinha

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद NGO को मामले से जुड़ी फाइनल क्यों नहीं दिखाई गई? : सौरभ भारद्वाज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x