Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली वीडियो

चक्रवाती तूफान अम्फन: मात्र 21 सेकेंड में ही स्कूल की छत को उड़ा ले गया तूफान, देखें वायरल वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: चक्रवाती तूफान अम्फन की वजह से पश्चिम बंगाल में 12 लोगों की मौत हो गई है. बुधवार को पश्चिम बंगाल में अम्फन तूफान ने भारी तबाही मचाई. हजारों घरों को तहश-नहश कर दिया. इसके साथ-साथ हजार से अधिक पेड़ उखड़ गए और सैकड़ों बड़ी इमारतों को नुकसान पहुंचा है. कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में हवा की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रही. जबकि दमदम में शाम 7 बजकर 20 मिनट पर हवा की रफ्तार 133 किमी प्रति घंटे रिकॉर्ड की गई. हावड़ा के एक स्कूल की छत को कल तेज हवा ने उड़ा दिया. सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.


कोलकाता से कई लोगों ने अपने घर से रिकॉर्ड किए गए वीडियो और फोटो शेयर किए हैं, जिनमें इस साइक्लोन की भयावहता का असर देेेखा जा सकता है. साउथ कोलकाता के साउथ सिटी अपार्टमेंट्स से लिए गए विजुअल्स में देख सकते हैं कि हवा इतनी ताकत से चल रही है कि रोड पर पार्क खड़ी गाड़ियां आपस में टकरा रही हैं. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि चक्रवात अम्फान का प्रभाव कोरोनावायरस से भी बदतर है. उन्होंने अम्फान तूफान से करीब 1 लाख करोड़ रुपये तक के नुकसान की आशंका जताई. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हताहतों की संख्या 12 तक भी जा सकती है. जबरदस्त तूफानों में से इस चक्रवाती तूफान ने दो जिलों को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया.

Related posts

नई दिल्ली: एम्स में आग की घटना: ये घटना आज तड़के सवा पांच बजे की हैं, मरीजों को बाहर निकाला गया, काबू

Ajit Sinha

हम पर छिड़के गए पानी की एक-एक बूंद ममता बनर्जी की परेशानी बढ़ाएगी : सूर्या

Ajit Sinha

सरकारी नौकरी: 300 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, जानिए कितनी मिलेगी सैलरी और कैसे करें आवेदन

Ajit Sinha
error: Content is protected !!