Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

लॉक कार में एक पिस्टल और दो लाशें, नोएडा में वेलेंटाइन डे पर दहला देने वाला सनसनीखेज खुलासा।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
प्यार के दिन यानी वेलेंटाइन डे पर नोएडा से एक ऐसी खबर आई है जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है। एक कार, दो लाशें और 15 साल पुराना रिश्ता। नोएडा के सेक्टर-107 में एक गाड़ी के अंदर से युवक-युवती के खून से लथपथ शव मिले हैं। शुरुआती जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग और शादी के विवाद में ‘मर्डर और सुसाइड’ का लग रहा है। नोएडा-दादरी रोड पर पोल नंबर -84 के पास एक दिल्ली नंबर की संदिग्ध कार खड़ी होने की सूचना पर  जब थाना 39  पुलिस ने पास जाकर देखा तो अंदर का नजारा खौफनाक था। कार अंदर से लॉक थी और अगली सीट पर युवक-युवती के शव पड़े थे। दोनों के सिर में गोली लगी थी और युवक के हाथ में पिस्टल मौजूद थी। मृतक युवक की पहचान सुमित के रूप में हुई है, जो दिल्ली के त्रिलोकपुरी का रहने वाला था. जबकि युवती का नाम रेखा कांत था जो सेक्टर- 62 स्थित नेट कॉम लार्निग में काम करती थी.

पुलिस जांच के दौरान  मोबाइल में मिले एक मेसेज पता चला है कि सुमित और रेखा पिछले 15 सालों से रिलेशनशिप में थे। लेकिन विवाद तब शुरू हुआ जब रेखा की शादी कहीं और तय हो गई। सुमित ने मरने से पहले एक मैसेज भेजा था, जिसमें उसने 15 साल के रिश्ते का हवाला देते हुए शादी के वादे को तोड़ने का जिक्र किया था। पुलिस के अनुसार, रेखा के परिजनों ने कल रात थाना 58 में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। आशंका है कि सुमित ने पहले रेखा को गोली मारी और फिर खुद को खत्म कर लिया। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटा लिए हैं और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार अंदर से लॉक होने के कारण इसे प्रथम दृष्टया सुसाइड व हत्या का मामला माना जा रहा है। 15 साल का लंबा साथ इस कदर खूनी मोड़ पर खत्म होगा, इसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। पुलिस अब डिजिटल सबूतों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि इस ‘डेथ मिस्ट्री’ की हर कड़ी को जोड़ा जा सके।

Related posts

फरीदाबाद:डीसीपी क्राइम मक़सूद अहमद ने आज खोए हुए 114 मोबाइल फोन तलाश कर लौटाए असली मालिकों को,कहा दिन से धन्यवाद।

Ajit Sinha

ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे रोड पर मिनी ट्रेवल्स को पीछे से अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पलटी, 2 की मौत, 7 घायल

Ajit Sinha

चीफ फायर ऑफिसर अरुण कुमार सिंह ने राष्ट्रपति वीरता पदक के बाद अब यूपी पुलिस बैडमिंटन प्रतियोगिता में झटके चार मेडल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x