Athrav – Online News Portal
मनोरंजन

मेंढकों ने अजगर के ऊपर बैठकर की सवारी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, देखिए वीडियो

आस्ट्रेलिया के Kununurra तूफान से बचने के लिए मेंढकों अजगर के ऊपर बैठ गए, सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है, इस वीडियो को किसान पॉल मॉक ने रिकॉर्ड किया है, वो कुनुनूर्रा तूफान के बाद अपने खेत को देखने आए थे, लेकिन जैसे ही उन्होंने सांप और मेंढकों को एक साथ देखा तो उनके होश उड़ गए, रात के करीब 1:30 बजे उनकी नींद खुली. देखा तो बाहर बाढ़ आ गई थी, जिसके बाद उन्होंने ऐसा दृश्य देखा.

रिपोर्ट्स से बात करते हुए किसान पॉल ने कहा- ‘खेतों में पानी काफी भर चुका था, जिससे मेंढक ऊपर की तरफ आ गए थे, मैंने बहुत सारे मेंढक एक ही जगह देखे, जिसके बाद मैं दूसरी तरफ गया तो मेंढक अजगर के ऊपर बैठे हुए थे. जब मैंने पास जाकर देखा तो सांप के ऊपर मेंढक बैठे थे और सवारी का मजा ले रहे थे उन्होंने बताया कि हजारों मेंढक उनके खेत में थे और ऐसा उन्होंने पहली बार देखा है. उन्होंने कहा- मेंढक अधिकतर रात को ही निकलते हैं क्योंकि उन्हें गर्मी पसंद नहीं है. वो बारिश को बहुत पसंद करते हैं. कल भी वो मस्ती के मूड में थे. ऐसे में मैंने कुछ नहीं किया और उनको खेत में ऐसा ही छोड़ दिया. अजगर करीब 3.5 मीटर लंबा था और ऐसे मेंढक अधिकतर अमेरिका में पाए जाते हैं. लेकिन ऑस्ट्रेलिया में भी इनकी संख्या बढ़ रही है. MIXINFO नाम के यूट्यूब चैनल ने इस वीडियो को शेयर किया है. जिसको काफी देखा जा रहा है.



Related posts

सलमान अली के सुरों पर झूम उठा सूरजकुंड दिवाली मेला, संगीत और देशभक्ति से सराबोर हुई सांस्कृतिक संध्या

Ajit Sinha

फरीदाबाद में सरस मेले का हुआ भव्य शुभारंभ

Ajit Sinha

फिल्म बजरंगी की मुन्नी हर्षाली मल्होत्रा ने ‘सेल्फिश दिल’ टूटने पर किया धमाकेदार डांस, वायरल हुआ वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x