Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :सूरजकुंड थाना पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के वावजूद अरावली से पत्थरों की चोरी करने वाले दो माफिया पर केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना पुलिस ने अरावली के पहाड़ों से सुप्रीम कोर्ट के आदेश के वावजूद दो पत्थर चोरी करने वाले दो लोगों  के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हैं। बुधवार को यह मुकदमा माइनिंग इंस्पेक्टर संजय सिम्भावल की शिकायत पर दर्ज किया गया हैं। सूरजकुंड थाने के  एसएचओ अर्जुन देव का इस मामले में कहना हैं कि दोनों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करेंगें।

एसएचओ अर्जुन देव का कहना हैं कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना करते हुए आरोपी नींदे उर्फ़ नरेंद्र निवासी गांव अनंगपुर, फरीदाबाद व उसका ट्रक ड्राईवर जुबेर खान ने गांव अनंगपुर के निकट अरावली के पहाड़ों  से पत्थरों को उखाड़ कर और उन पत्थरों को चोरी से ट्रकों में भर कर ले जा रहे थे। उनका कहना हैं कि माइंनिग इंस्पेक्टर संजय सिम्भावल की शिकायत पर आरोपी नींदे उर्फ़ नरेंद्र व ट्रक ड्राईवर जुबेर  खान पर भारतीय दंड सहिंता की धारा 188 , 379 आईपीसी, 4.1 , 4 .1 ( ए ) माइनिंग एक्ट 1957 के तहत केस कर लिया हैं और जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगें।



Related posts

फरीदाबाद: गोली और हथोड़ा कांड की तीसरे आरोपित सचिन को क्राइम ब्रांच -30 ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद का बुलडोजर नहरपार के दो गावों में 2 प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय सहित अन्य अवैध निर्माणों पर चला।

Ajit Sinha

फरीदाबाद/ गुरुग्राम के लोग अपने घरों से सोच समझ कर निकले, जलभराव के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x