Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा हाइलाइट्स

एमिटी यूनिवर्सिटी के पास M3M के प्रोजेक्ट के बाहर लैंबॉर्गिनी कार ने कई मजदूरों को रौंदा,तीन की हालत गंभीर-वीडियो देखें।



अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के सेक्टर 94 स्थित एमथ्रीएम प्रोजेक्ट के पास तेज रफ्तार से बेकाबू हुई लैंबोर्गिनी कार ने दो मजदूरो को रौंध दिया और फिर फुटपाथ पर टक्करा कर रुक, मौके पर मौजूद मजदूरो के साथियों ने कार चालक को मौके पर पकड लिया और पुलिस को सूचना दे दी. मौके पर पहुंची थाना सेक्टर 126 को कार चालक को सौंप दिया. पुलिस ने घायल मजदूरो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और लैंबोर्गिनी कार को कब्जे मे लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

घटनास्थल पर लैंबॉर्गिनी कार और मजदूरों की हालात देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है की कर की रफ्तार कितनी ज्यादा थी। घटना शाम की है जब मजदूर अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद फुटपाथ पर बैठकर सोचता रहे थे इस समय तेज रफ्तार से बेकाबू हुई लैंबॉर्गिनी कार उन्हें रौंदती चली गई। इसके बाद मौके पर हंगामा मच गया अपने साथियों को बचाने के लिए मजदूर दौड़े कुछ मजदूरों ने कर में बैठे ड्राइवर को बाहर निकाल और पुलिस को बुलाकर उनके हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची थाना सेक्टर 126 पुलिस ने मजदूरों को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है. पुलिस ने लैंबॉर्गिनी कर को कब्जे में लेकर कर चला रहे दीपक को हिरासत में लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

Related posts

कातिलाना हमला करने वाले तीन बदमाशों को अपराध शाखा ,सेक्टर -39 ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

कांवड़ यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए तकनीक का सहारा, कैमरे लगाए गए, ड्रोन और गूगल मैप का भी इस्तेमाल

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: साइबर फोरेंसिक लैब पंचकूला की मुस्तैदी से नाबालिग को ब्लैकमैल करने वाले अपराधियो को हुई कड़ी सजा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x