Athrav – Online News Portal
नोएडा

नोएडा पुलिस अलर्ट; दिल्ली सीमाओं पर सघन चेकिंग, भारी वाहनों की नो-एंट्री और रूट डायवर्जन लागू।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) समारोह को लेकर गौतमबुद्धनगर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। दिल्ली मेंआयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह और परेड को देखते हुए नोएडा-दिल्ली सीमाओं पर व्यापक चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। यातायात पुलिस गौतमबुद्ध नगर ने 14 अगस्त की रात 10 बजे से 15 अगस्त को कार्यक्रम समाप्ति तक दिल्ली जाने वाले सभी मालवाहक (भारी, मध्यम और हल्के) वाहनों और यात्री बसों के दिल्ली में प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा और सुचारू यातायात के लिए सैकड़ों पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सीमावर्ती राज्यों और जिलों से जुड़ने वाले सभी रास्तों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर किसी भी संदिग्ध गतिविधि और वाहन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। जिले के सभी बॉर्डर प्वाइंट्स पर कल शाम से ही चेकिंग व्यवस्था लागू कर दी गई है जो 15 अगस्त तक लगातार जारी रहेगी।

ग्राफिक इन
यातायात पुलिस गौतमबुद्ध नगर द्वारा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक:
• चिल्ला बॉर्डर: चिल्ला रेड लाइट से दिल्ली जाने वाले वाहन यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे (EPE) होकर जाएंगे।
• DND बॉर्डर: DND टोल प्लाजा से वाहन यू-टर्न लेकर एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का उपयोग करेंगे।
• कालिंदी कुंज बॉर्डर: यमुना नदी से पहले अंडरपास तिराहे से वाहनों को डायवर्ट कर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे की ओर भेजा जाएगा।
• परी चौक व यमुना एक्सप्रेस वे: यमुना एक्सप्रेस वे और परी चौक की ओर से दिल्ली जाने वाले वाहनों को जीरो प्वाइंट, पी-3, कासना, और सिरसा होकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर भेजा जाएगा।
ग्राफिक आउट
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि डायवर्जन के दौरान एम्बुलेंस, फायर सर्विस और अन्य आपातकालीन वाहनों को बिना किसी रुकावट के प्राथमिकता के आधार पर पास कराया जाएगा।किसी भी प्रकार की असुविधा या यातायात से जुड़ी जानकारी के लिए वाहन चालक यातायात पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं। स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर पुलिस प्रशासन ने सभी नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है।

Related posts

प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट बेचने वाले गैंग का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार, 50 लाख की ई-सिगरेट बरामद

Ajit Sinha

ट्रक से तस्करी कर ले जाई जा रही एक करोड की, 560 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, एक अरेस्ट- वीडियो देखें

Ajit Sinha

मकान का छज्जा निकालने को लेकर हुए विवाद के बाद दबंगों ने एक युवक को मारीगोली , तीन गिरफ्तार  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x