Athrav – Online News Portal
राष्ट्रीय

पीएम नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान में टमाटर क्या बंद किया, पाकिस्तान के टीवी चैनल का एक पत्रकार तिलमिला उठा,एटम बम की बात करता हैं।

सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी टीवी पत्रकार का वीडियो वायरल हो गया है. पाकिस्तानी टीवी पत्रकार भारत के खिलाफ बोलता हुआ दिख रहा है. वह भारत की ओर से टमाटर एक्सपोर्ट बंद किए जाने को लेकर काफी गुस्से में है. सोशल मीडिया पर इस पत्रकार को ट्रोल किया जा रहा है. वीडियो में वह बार-बार तौबा-तौबा बोलता है. आखिर में वह यह भी बताता है कि पाकिस्तान के पास एटम बम है. पाकिस्तान ने एटम बम ड्रॉइंग रूम में सजाने के लिए नहीं रखे हैं. पत्रकार धमकी देता है कि पाकिस्तान टमाटर की सप्लाई रोकने के जवाब में एटम बम का इस्तेमाल करेगा.


पत्रकार यह भी कहता है कि क्या भारत ये समझता है कि पाकिस्तान बिना टमाटर के नहीं रह सकता. वह बताता है कि आने वाले दिनों में पाकिस्तान खुद अपने यहां टमाटर उपजाएगा. पत्रकार का नाम कैसर खोखर है और वह पाकिस्तानी टीवी चैनल City42 का सीनियर रिपोर्टर है. कैसर ने वीडियो में कहा है- ‘हिन्दुस्तान की सवा अरब की आबादी ने पाकिस्तान का टमाटर बैन कर नीच हरकत की है.

उनका ये ख्याल है कि पाकिस्तानी टमाटर के बगैर जिंदा नहीं रह सकते. ये टमाटर हम मोदी और राहुल के मुंह पर मारते हैं.’पत्रकार इतने पर ही नहीं रुकता है. वह कहता है- ‘जिस तरह इंडियन आज जल रहे हैं, सड़ रहे हैं, इसी तरह उनके टमाटर भी जलेंगे. वह कहता है कि वक्त आ गया है कि टमाटर का जवाब एटम बम से दिया जाए. पाकिस्तान ने एटम बम सिर्फ भारत के लिए बनाए हैं.’

Related posts

महाराष्ट की सरकार विकास की नहीं बल्कि महालूट और वसूली करने वाली सरकार है-रवि शंकर प्रसाद

Ajit Sinha

मैं यहां मुख्यमंत्री के तौर पर नहीं, सेवादार बन कर किसानों की सेवा करने आया हूं- सीएम अरविंद केजरीवाल

Ajit Sinha

अडानी समूह पर लगे आरोपों के बीच मोदी सरकार ने रहस्‍यमयी चुप्पी साध रखी है, सांठ-गांठ का इशारा मिल रहा है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x