Athrav – Online News Portal
गुडगाँव नई दिल्ली राष्ट्रीय

मैं यहां मुख्यमंत्री के तौर पर नहीं, सेवादार बन कर किसानों की सेवा करने आया हूं- सीएम अरविंद केजरीवाल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज सुबह केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ सिंधु बाॅर्डर पर धरने पर बैठे किसानों के बीच पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, कैबिनेट मंत्री सतेंद्र जैन, राजेंद्र पाल गौतम और इमरान हुसैन भी सिंधु बाॅर्डर पर पहुंचे और किसानों का समर्थन करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिंधु बाॅर्डर पर स्थित गुरु तेग बहादुर मेमोरियल में किसानों से मुलाकात की और उनके लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं यहां पर एक मुख्यमंत्री के तौर पर नहीं आया हूं, बल्कि यहां एक सेवादार के तौर पर आया हूं। हम सभी किसानों की सेवा में उनके साथ खड़े हैं। मैं आज यहां पर दौरा कर सभी जरूरी सुविधाओं का जायजा लेने के लिए आया हूं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिंधु बाॅर्डर पर किसानों से मुलाकात के बाद मीडिया से कहा कि हमारी सरकार, हमारे मंत्रीगण, हमारे विधायक, मेरी पार्टी के सभी कार्यकर्ता और मैं खुद सेवादार की तरह किसानों की सेवा करने में लगे हुए हैं। आज भी मैं यहां पर मुख्यमंत्री के तौर पर नहीं आया हूं। मैं यहां पर एक सेवादार के तौर पर आया हूं। यहां पर मैं किसानों की सेवा करने के लिए आया हुआ हूं। किसान 24 घंटे मेहनत करके, अपना खून-पसीना बहा करके हमारे के लिए हमारी सेवा कर रहे हैं। आज किसान मुसीबत में हैं। हम सबका और पूरे देशवासियों को फर्ज है कि किसानों के साथ खड़े हों और उनकी सेवा करें। मैं यहां पर आज दौरा करके सभी जरूरी सुविधाओं का जायजा लेने के लिए आया हूं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि किसानों के लिए यहां पर शौचालय की व्यवस्था की गई है। इसकी साफ-सफाई ठीक है। दूसरी तरफ, पानी की व्यवस्था की गई है। किसान बता रहे हैं कि अंदर तक पानी नहीं जा पा रहा है, तो आज मोटर और पाइप लगा कर पानी को अंदर तक लेकर जाएंगे। धरनारत किसानों के रहने की व्यवस्था भी देखी है, जो सही है। साथ ही किचन आदि की व्यवस्था भी ठीक है। दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार के इंतजामों से किसान पूरी तरह से संतुष्ट हैं। मैं किसानों के लगातार संपर्क में हूं। हमारे वरिष्ठ नेता एवं विधायक जरनैल सिंह यहां पर लगातार बने हुए हैं। किसानों के समर्थन में कल रात वे यहीं पर रहे और उनके साथ ही रात में सोए। हमारे सभी वालेंटियर्स, कार्यकर्ता और अधिकारी किसानों की सेवा में लगे हुए हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान हो जाएगा। 

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि किसानों ने 8 दिसंबर को पूरा भारत बंद करने का आह्वान किया है। आम आदमी पार्टी किसानों के इस आह्वान का पूरी तरह से समर्थन करती है। किसानों के भारत बंद में पूरे देश भर में आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ता भाग लेंगे। मैं उम्मीद करता हूं कि शांतिपूर्ण तरीके से पूरे देश के अंदर सब लोग इसमें शामिल होंगे। मैं पूरे देश के लोगों से अपील करता हूं कि वे किसानों के भारत बंद में सहयोग करें। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली में अस्थाई जेल बनाने के लिए स्टेडियमों को मांगा था और मेरे उपर काफी दबाव भी बनाया गया था। केंद्र सरकार की पूरी योजना थी कि किसानों को यहां लाकर उन्हें स्टेडियम में डाल दिया जाएगा और इस तरह से किसानों का आंदोलन का खत्मा हो जाएगा, लेकिन हम लोगों ने अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनी। कई बार ऐसा होता है कि आपको इसकी चिंता नहीं करनी होती है कि इसके परिणाम क्या निकलेंगे? आपको अपनी आत्मा की आवाज सुननी होती है।

Related posts

दो शख्स से बात करने लगी थी प्रेमिका, 9 लोगों को मारकर कुएं में फेंक दिया, गिरफ्तार।

Ajit Sinha

अभी-अभी: जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का हुआ निधन शरद यादव 7 बार सांसद और 3 बार राज्यसभा सांसद रहे।

Ajit Sinha

गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड़ क्रेशर जोन और बल्लभगढ़-सोहना रोड पर मालवाहक वाहनों को टोल में दी गई छूट: जिला प्रशासन  

Ajit Sinha
//zaltaumi.net/4/2220576
error: Content is protected !!