
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल:एवीटी स्टाफ हथीन,पलवल और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में, पुलिस की जवाबी करवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। गोली लगने के बाद पुलिस टीम ने बदमाश को दबोच लिया। घायल बदमाश को पुलिस टीम इलाज के लिए पलवल के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस टीम ने इस अंतरराज्यीय गिरोह के कुल 4 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम अकरम पुत्र यूनुस , कृष्ण पुत्र राजेश कुमार,आलोक परिहार पुत्र बृजलाल व माधव गुप्ता निवासी इटावा, उत्तर प्रदेश है। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से 1 कट्टा, 1 पिस्टल देसी, जिंदा कारतूस 11 व 12 खाली खोल और वारदात में इस्तेमाल की बलेनो कार इत्यादि हथियार बरामद किए है। उपरोक्त मुठभेड़ में एक पुलिस कर्मी भी घायल है जिसका इलाज चल रहा है। थाना मुंडकटी पलवल में बीएनएस की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

