Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

कुमारी सैलजा ने सदा किसान हित की योजनाओं का विरोध किया : नायब सैनी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़/सिरसा: मुख्यमंत्री नायब सैनी सिरसा से भाजपा के प्रत्याशी डा. अशोक तंवर का नामांकन दाखिल करवाने के लिए शनिवार को सिरसा पहुंचे। लघु सचिवालय में जिला निर्वाचन अधिकारी और उपायुक्त आर.के. सिंह को अशोक तंवर ने अपना नामांकन पत्र सौंपा। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अलावा राज्यसभा के सदस्य सुभाष बराला,हिसार से भाजपा के प्रत्याशी रणजीत सिंह,सिरसा के विधायक गोपाल कांडा एवं फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम मौजूद रहे। नोमिनेशन के बाद सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बीजेपी सरकार में गरीबों को मजबूत करने का काम किया है और लोगों तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाना सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों के दौरान डबल इंजन की सरकार ने देश व प्रदेश में जनहित में अनेक योजनाएं लागू की हैं।

इन योजनाओं के जरिए अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचा है। उन्होंने कहा कि देश में पिछले 10 वर्षों देश में 24 एम्स स्थापित कर स्वास्थ्य की दिशा में भी अहम काम इस सरकार ने किए हैं। नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा के हर जिले में सरकार ने मेडिकल कॉलेज बनाने की योजना बनाई है और सिरसा में भी मेडिकल कॉलेज बनाने की दिशा में काम चल रहा है और जल्द ही टैंडर हो जाएगा और यहां भी काम शुरू हो जाएगा। नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने इंदिरा गांधी के समय में गरीबी हटाओ का नारा दिया था, लेकिन गरीबी नहीं हटी, वही नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में इस पर ठोस काम करते हुए 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने का काम किया है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा लोकसभा प्रत्याशी कुमारी सैलजा पर जनहित के कामों का विरोध करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब सरकार की तरफ से किसानों के लिए फसल बीमा योजना लागू की गई तो कुमारी सैलजा इसके खिलाफ धरने पर बैठ गई थी और उसका विरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार में अगर किसान की फसल खराब हुई तो उसे सरकार ने साढ़े 12 हजार करोड़ रुपए मुआवजा दिया गया। कांग्रेस सरकार में यदि किसान की फसल खराब होती थी तो उन्हें 2-2 रुपए चेक दिए जाते थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 में 282 व 2019 में 303 सीटों के साथ नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने थे और इस बार 4 जून को जब परिणाम आएगा तो 400 से ज्यादा सीटों के बहुमत के साथ नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री की शपथ लेंगे। उन्होंने जनसभा में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग झूठ फैला रहे हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से आह्वान किया कि कांग्रेस की झूठ से खुद बचना है और दूसरों को भी बचाना है।

Related posts

लोकसभा में संशोधन विधेयक गिरने पर बोले खरगे- मोदी और शाह अपनी राजनीति चमकाने के लिए लोकतंत्र को तबाह करने चले थे।

Ajit Sinha

बीजेपी की डबल इंजिन सरकार ने एक बार फिर जानबूझकर खड़ा किया खाद संकट, किसान परेशान- हुड्डा

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज एक आईएएस और दो एचसीएस अधिकारियों के तबादले  एवं नियुक्ति आदेश जारी किए है। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x