Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

कांग्रेस ने राजनीतिक मर्यादा की हर सीमा को लांघ दिया है-जे पी नड्डा

अजीत सिन्हा / नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज बुधवार को हनूर (चामराजनगर) में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और कर्नाटक की जनता से प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास के प्रति समर्पित भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार के गठन का आह्वान किया। ज्ञात हो कि नड्डा आज कर्नाटक के एकदिवसीय प्रवास पर हैं जहाँ वे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में विजय संकल्प रथ पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कटील केंद्रीय मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

नड्डा ने कहा कि कांग्रेस करप्शन, कमीशन, नेपोटिज्म और डिवीजन में विश्वास रखती है। कांग्रेस ने राजनीतिक मर्यादा की हर सीमा को लांघ दिया है। कांग्रेस ने सार्वजनिक जीवन की मर्यादा को तार-तार कर दिया है। कांग्रेस के नेता तो अब अपनी वाणी पर भी संयम नहीं रखते। वे तो गाली-गलौज की भाषा पर उतर आये हैं। वे अब लगातार असभ्य भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। कांग्रेस के नेता तो सीधे- सीधे देश के सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपशब्द कह रहे हैं। वे कहते हैं – मोदी तेरी कब्र खुदेगी लेकिन देश की जनता कहती है – मोदी जी, हर जगह आपका कमल ही कमल खिलेगा।

जनता के आशीर्वाद से कर्नाटक में भी पूरी ताकत से कमल खिलना तय है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अभी 27 फरवरी को ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर्नाटक आये थे। उन्होंने 27 फरवरी को शिवमोग्गा में ₹3600 करोड़ और बेलगावी में ₹2700 करोड़ से भी अधिक की लागत वाली अलग-अलग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था। उन्होंने 450 करोड़ रुपये की लागत से शिवमोग्गा एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। साथ ही, उन्होंने शिवमोग्गा में दो रेल परियोजनाओं शिवमोग्गा – शिकारीपुरा – रानेबेन्नूर नई रेलवे लाइन और कोटेगंगुरु रेलवे कोचिंग डिपो का शिलान्यास किया। उन्होंने शिवमोग्गा में सड़कों के विकास की कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

Related posts

फरीदाबाद: हरियाणा प्रवक्ता राजीव जेटली को भाजपा राष्टीय मीडिया पेनलिस्ट पर लिया,राष्टीय न्यूज़ चैनलों पर आएंगें नजर।

Ajit Sinha

नई दिल्ली/चंडीगढ़: पंकज गोदारा को दिल्ली युवा जेजेपी के अध्यक्ष नियुक्त।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ : सांसद दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में अपने समर्थकों के साथ इनेलो के पूर्व विधायक एवं पूर्ण सिंह डाबड़ा ने थामा जजपा का दामन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
//ewhareey.com/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x