Athrav – Online News Portal
जरा हटके

बंदर पर अटैक करने आ गया किंग कोबरा, गुस्से में पकड़ी पूंछ और किया ऐसा.देखें पूरा वायरल वीडियो

बंदर और एक किंग कोबरा के बीच तीव्र लड़ाई का एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है और तेजी से वायरल हो रहा है.लगभग दो मिनट का वीडियो 3 जून को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा द्वारा ट्विटर पर साझा किया गया था. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे किंग कोबरा बंदर पर अटैक करने के लिए सामने आ जाता है और बंदर किस तरह उससे लड़ता है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि कोबरा अचानक बंदर के सामने आ जाता है, और उस पर अटैक करने लगता है. बंदर उससे भिड़ पड़ता है. कोबरा ने हमला किया तो बंदर ने भी बड़ी समझदारी से पलटवार किया. ये लड़ाई करीब 2 मिनट तक चली.बंदर की चालाकी ने आखिरकार उसे बचा लिया. बंदर कोबरा के पीछे गया और उसकी पूंछ पकड़ने लगा.कोबरा ने कई बार अटैक करने की कोशिश की,लेकिन बंदर ने उसका अटैक नाकाम कर दिया. आखिर में कोबरा भाग निकला और बंदर वहीं खड़ा रहा.ऐसे में जीत आखिरकार बंदर की ही हुई.सुशांत नंदा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘बंदर किंग कोबरा से लड़ रहा है और विजयी हो रहा है. जंजीरों और पिंजरों से मुक्त किया जाए. जंगल ही उनकी सही जगह है.’ इस वीडियो के अब तक 17 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं.

Related posts

स्ट्रेस और डिप्रेशन जैसी दिक्कत से जूझ रहे लोगों को लाफ्टर के माध्यम से तनाव को कम के फायदों को बताता हैं क्लब

Ajit Sinha

काफी लम्बें दो जहरीलें सापों के बीच हुई जबरदस्त रोमांस, देखें इस वायरल वीडियो को, 35 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं।

Ajit Sinha

मिट्टी से भरी ट्रॉली खाली करते वक्त अचानक गिरने लगे सोने-चांदी के सिक्के, लूटकर भागे लोग

Ajit Sinha
error: Content is protected !!