Athrav – Online News Portal
जरा हटके दिल्ली नई दिल्ली

मिट्टी से भरी ट्रॉली खाली करते वक्त अचानक गिरने लगे सोने-चांदी के सिक्के, लूटकर भागे लोग

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में एक किसान के खेत में खुदाई करते समय सोने-चांदी के सिक्के निकले. यह सोने चांदी के सिक्के प्राचीनकाल के हैं. रविवार को मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से सिक्के गिरने पर ग्रामीणों को इसका पता लगा. ग्रामीणों को जैसे ही खेत में खजाना मिलने की सूचना मिली बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. जिसके जो हाथ लगा वो लेकर चल दिया. उधर, पुलिस भी खेत पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने सिक्के निकलने की बात से इनकार कर दिया.

सूचना मिलने पर जब पुलिस भी खेत पर पहुंची पर ग्रामीणों सिक्के मिलने की बात से साफ इनकार कर दिया. लेकिन 3 सिक्कों के फोटो मीडिया को मिले हैं जिनमें दो सोने और एक चांदी का बताया जा रहा है. चांदी के सिक्के पर अरबी में रहमतुल्ला इब्ने मोहम्मद और सोने के एक सिक्के पर दूसरा कलमा लिखा है. खेत मालिक ओम सिंह का कहना है कि कुछ सिक्के निकले हैं उसमें कितने चांदी के हैं और कितने सोने के इसकी जानकारी उन्हें नहीं है. ग्राम प्रधान राज कुमार का कहना है सूचना मिली है लेकिन उन्होंने सिक्के नहीं देखे हैं.

सोने के दूसरे सिक्के पर क्या लिखा है यह पढ़ने में नहीं नजर आ रहा है खेत मालिक ओम सिंह का कहना है कि कुछ सिक्के निकले हैं उसमें कितने चांदी के हैं और कितने सोने के इसकी जानकारी नहीं है ग्राम प्रधान राज कुमार का कहना है सूचना मिली है लेकिन उन्होंने सिक्के नहीं देखे हैं. एडीएम अरविंद सिंह का कहना है कि खुदाई के दौरान कोई धातु निकलने की सूचना मिली है एसडीएम को जांच के लिए कहा गया है पुराने सिक्के निकले हैं तो पुरातत्व को सूचना दी जाएगी.

Related posts

फर्जी अन्तर्राष्टीय कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर पुलिस ने 26 लोगों को अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

अब दिल्ली के गरीब से गरीब परिवार के बच्चे भी सेना में अधिकारी बन देश की सेवा कर सकेंगे- अरविन्द केजरीवाल

Ajit Sinha

दिल्ली सरकार ने आर्थिक तंगी से जूझ रहे गरीब परिवारों और ऑटो-टैक्सी चालकों की मदद करने का निर्णय लिया है-सीएम

Ajit Sinha
error: Content is protected !!