Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली में गैंगवार का खूनी खेल,शख्स पर अंधाधुंध 30 राउंड फायरिंग, मौत

देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार रात गैंगवार की दस्तक दिखाई दी. बाहरी दिल्ली के कंझावला इलाके में स्कॉर्पियो सवार शख्स पर अंधाधुंध 30 राउंड फायरिंग हुई. हमले में शख्स की मौके पर ही मौत हो गई.

स्कॉर्पियो पर हमलावरों ने एक के बाद एक 30 गोलियां दागीं. 20 गोली स्कॉर्पियो सवार अंचिल नाम के शख्स को लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात का खुलासा उस वक्त हुआ जब राहगीरों ने सड़क पर खड़ी स्कॉर्पियो पर गोलियों के निशान देखे. करीब आकर पता चला कि स्कॉर्पियो के अंदर एक शख्स की लाश पड़ी है और पूरी गाड़ी खून से लथपथ है.



इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन करने पर मृतक शख्स की शिनाख्त हुई. पुलिस इस हमले के पीछे गैंगवार का शक जता रही है. जिस अंचिल नाम के शख्स की हमले में मौत हुई है उस पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज थे.पुलिस सूत्रों के मुताबिक गोगी या नीरज बवानिया गैंग पर वारदात को अंजाम देने का शक है. हमले में 6 से 8 लोगों के शामिल होने की बात सामने आ रही है.फिलहाल स्पेशल सेल की टीम वारदात की जांच में जुट गई है. पुलिस को उम्मीद है कि जल्द से जल्द हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, लेकिन इस वारदात से एक बार फिर राजधानी में गैंगवार की धमक जरूर मिली है.

Related posts

केजरीवाल सरकार ने 116 सीवेज पंपिंग स्टेशनों पर लगाया ,सीवेज ओवरफ्लो की समस्या से मिलेगी निजात

Ajit Sinha

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, दो गिरफ्तार, मृतक के दोस्तों ने की थी ईट से पीट-पीट कर हत्या

Ajit Sinha

बैंकिंग इतिहास के एक बड़े घोटाले का पर्दाफाश 100 करोड़ का लोन घोटाला, फर्जी दस्तावेजों से बैंकों को चूना लगाने वाला गैंग गिरफ्तार

Ajit Sinha
error: Content is protected !!