Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राष्ट्रीय

सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, कहा दिल्ली की विकास के लिए मिलकर काम करेंगे।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान दिल्ली से जुड़े विभिन्न विकास मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, “आज मेरी  गृहमंत्री अमित शाह जी के साथ बैठक हुई. बैठक काफी सार्थक रही। दिल्ली के अलग-अलग मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।

मोटे तौर पर हम दोनों के बीच सहमति बनी है कि दिल्ली के विकास के लिए केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार को मिल कर काम करना चाहिए। हम दोनों ने इस बात को स्वीकार किया और हम मिल कर काम करेंगे, ऐसी इच्छा हम दोनों ने जताई। दिल्ली में काफी ज्यादा पावर और जिम्मेदारी का बटवारा है। दिल्ली देश की राजधानी है, जिसके विकास के लिए केंद्र और राज्य मिलकर काम करेंगे।
 


दिल्ली में विभागों और कामकाज का काफी ज्यादा बटवारा है। केंद्र और राज्य सरकार महिला सुरक्षा सहित विभिन्न मामलों पर एक साथ मिलकर काम करेंगे, ताकि किसी भी तरह के मतभेद से बचा जा सके। हम इस बात पर सहमत हुए हैं कि दोनों सरकारें दिल्ली से संबंधित सभी मामलों पर एक साथ काम करेंगी, जिसमें महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे भी शामिल हैं।”

Related posts

नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक 3 करोड़, रजत पदक 2 करोड़ व कांस्य पदक जीतने पर 1 करोड़ रुपए दिए जाएंगे

Ajit Sinha

डॉ.अजय कुमार बोले- दस दिन पुरानी कंपनी को 750 करोड़ रूपए का ऑर्डर- मोदी सरकार में भ्रष्टाचार का अमृतकाल मॉडल

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़:पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष और पंजाब कांग्रेस विधायक दल का नेता एवं उपनेता नियुक्त-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
error: Content is protected !!