Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

खरगे बोले- कांग्रेस ने देश में 55 साल राज किया, मोदी एक उदाहरण दिखाएं कि कांग्रेस ने किसी से कुछ छीना हो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कर्नाटक के कलबुर्गी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मोदी जी कहते हैं, अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो वे महिलाओं का मंगलसूत्र छीन लेगी। मोदी किस तरह के प्रधानमंत्री हैं। उन्हें खुद पर शर्म आनी चाहिए। कांग्रेस ने इस देश में 55 साल तक राज किया और वह हमें एक उदाहरण दिखाएं कि कांग्रेस ने किसी से कुछ छीना हो। सोनिया गांधी का मंगलसूत्र इस देश पर कुर्बान हुआ। चीन और पाकिस्तान के साथ युद्ध के दौरान इंदिरा गांधी ने अपना घर, सोना, मंगलसूत्र, अपनी संपत्ति सब कुछ त्याग दिया। खरगे ने कहा कि भाजपा निश्चित रूप से लोकसभा चुनाव हारने जा रही है।

खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह दशकों पहले कांग्रेस की सरकारों द्वारा स्थापित उपक्रमों को अडानी और अंबानी को बेच रहे हैं।इस देश में मोदी-शाह के रूप में दो विक्रेता और अडानी-अंबानी के रूप में दो खरीदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री देश के लोगों के लिए नहीं, बल्कि अडानी और अंबानी के लिए काम कर रहे हैं और इन उद्योगपतियों को ताकतवर बनाना चाहते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी कांग्रेस के घोषणापत्र में मुस्लिम लीग की छाप बताते हैं। कांग्रेस ने घोषणा पत्र में कहा कि हम 30 लाख सरकारी रिक्तियां भरेंगे। कांग्रेस ने कभी नहीं कहा कि यह मुसलमानों के लिए है। यह जाति और धर्म की परवाह किए बिना सभी योग्य उम्मीदवारों के लिए है। हमारी सभी योजनाएं भारत के नागरिकों के लिए हैं। मैंने कहा कि मोदी जी मुझे जहां भी बुलाएंगे मैं घोषणापत्र के साथ वहां जाऊंगा और उन्हें समझाऊंगा। इस संबंध में मैंने उन्हें पत्र भी लिखा है। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी के घोषणा पत्र में किए वादों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो कहती है, वो करके दिखाती है। जनता कांग्रेस को भारी मतों से जिताकर केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाए।

Related posts

राहुल गांधी ने आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, कहा संसद में उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा-देखें वीडियो।

Ajit Sinha

100 नई बसों को राजघाट डिपो से परिवहन मंत्री ने दिखाई हरी झंडी,पिछले चार माह में बेड़े में शामिल हो गई 429 बसें

Ajit Sinha

राहुल गांधी ने संसद में उठाया वायु प्रदूषण का मुद्दा, कहा- इस राष्ट्रीय आपदा पर विस्तृत चर्चा हो-वीडियो सुने।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x