Athrav – Online News Portal
Uncategorized राष्ट्रीय

अरविंद केजरीवाल : पीएम नरेंद्र मोदी से पूछा, BSF जवान तेज बहादुर कहां हैं?

 सवांददाता , नई दिल्ली: सोशल मीडिया में बीएसएफ में खराब खाने की बात लोगों के सामने लाने वाले बीएसएफ जवान तेज बहादुर के लापता होने की खबरों को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने सवाल किया है तेज बहादुर कहां हैं? वहीं दिल्ली हाईकोर्ट बीएसएफ के उस ‘लापता’ जवान को खोजने की मांग करने वाली याचिका पर आज सुनवाई के लिए तैयार हो गया जिसने वीडियो पोस्ट कर जवानों को दिए जाने वाले भोजन की खराब गुणवत्ता का आरोप लगाया था.बीएसएफ जवान की पत्नी ने दिल्ली हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर कर दावा किया कि उनके पति लापता हैं और पिछले तीन दिन से परिवार के सदस्य उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे हैं. बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने 9 जनवरी को फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो में उसने जवानों को कथित तौर पर दिए जाने वाले खाने को दिखाया था. यादव ने दाल में केवल हल्दी और नमक होने का दावा किया था, उसने साथ ही कहा था कि उन्हें जली हुई रोटी दी जाती हैं.उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान से सटे नियंत्रण रेखा समेत कई स्थानों पर इस प्रकार का खाना दिया जाता है और कई बार जवानों को भूखे पेट सोना पड़ता है. वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने केंद्रीय गृह मंत्रालय और बीएसएफ से मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी. इसके बाद उचित खाना पकाये जाने और उनके सही वितरण को सुनिश्चित करने के लिए उच्चाधिकारियों की तैनाती का निर्देश सरकार को देने की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई. इस याचिका को दायर किये जाने के महज एक माह के भीतर यादव की पत्नी शर्मिला और उसके परिवार ने दावा किया है कि सैनिक लापता है और वे उससे संपर्क नहीं कर पा रहे हैं.

Related posts

कांग्रेस की मांग- वर्तमान 543 सीटों पर महिला आरक्षण तुरंत लागू हो, शर्तों को हटाया जाए।

Ajit Sinha

हमें यह नहीं सोचना चाहिए कि हम नारी शक्ति को कुछ दे रहे हैं; यह उनका अधिकार है: प्रधानमंत्री मोदी

Ajit Sinha

आय, स्‍वास्‍थ्‍य और प्रजनन क्षमता – समाभिरूपता की उलझनें

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x