Athrav – Online News Portal
दिल्ली

गणतंत्र दिवस को लेकर केजरीवाल सरकार का बड़ा फ़ैसला- शहर भर में चमकेगी पीडब्ल्यूडी की सड़कें


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:गणतंत्र दिवस की तैयारियों के मद्देनजर केजरीवाल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। गणतंत्र दिवस की भव्यता को और बढ़ाने के लिए केजरीवाल दिल्ली में पीडब्ल्यूडी के अन्तर्गत आने वाली सभी सड़कों को चमकाने का काम करेगी। इस बाबत पीडब्ल्यूडी मंत्री ने विभाग को निर्देश दिए है कि युद्धस्तर पर शहर में पीडब्ल्यूडी के अन्तर्गत आने वाली सभी सड़कों का मेंटेनेंस किया जाए। 

पीडब्ल्यूडी मंत्री ने विभाग को निर्देश देते हुए कहा है कि,  गणतंत्र दिवस देश के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है। यह देश के सभी नागरिकों के लिए गर्व का दिन है। ऐसे में यह सुनिश्चित करना भी महत्वपूर्ण है कि दिल्ली के निवासी अपने शहर पर गर्व महसूस करें। उन्होंने कहा कि, पीडब्ल्यूडी दिल्ली के प्रमुख सड़कों के बुनियादी ढांचे के मेंटेनेंस की इंचार्ज है। ऐसे में ये जरूरी है कि पीडब्ल्यूडी युद्धस्तर पर इन सड़कों के मरम्मत और मेंटेनेंस का काम शुरू कर दे, ताकि 26 जनवरी तक पूरे शहर को चमकाया जा सके।
इस बाबत उन्होंने विभाग को निर्देश दिए है कि- 
1. फुटपाथों की सभी छोटी-मोटी टूट-फूट की मरम्मत की जाए।
2. सेंट्रल वर्ज में सभी छोटी-मोटी टूट-फूट की मरम्मत की जाए।
3. सभी रोड मार्किंग की पेंटिंग की जाए
4. फुटपाथ, सेंट्रल वर्ज, कर्व स्टोन और सभी ग्रिलों की पेंटिंग की जाए
5. सेंट्रल वर्ज और फुटपाथों पर हेजेज की छंटाई की जाए। 
साथ ही पीडब्ल्यूडी मंत्री ने निर्देश दिए है कि, इस काम की प्रगति की साप्ताहिक रिपोर्ट प्रत्येक सोमवार उन्हें सौंपी जाए।

Related posts

शूटिंग में डबल ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर की दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर भव्य स्वागत -देखें लाइव वीडियो

Ajit Sinha

आईएएस राजशेखर के खिलाफ विभिन्न शिकायतों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी दिल्ली सरकार

Ajit Sinha

बच्चों को बचाने के लिए कोबरा से भिड़ गई मुर्गी, हमला करने आया तो मां ने किया ऐसा. देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x