Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद वीडियो

फरीदाबाद के एक कोठी में दिन दहाड़े गोली मार की पति -पत्नी की सरेआम हत्या, हत्यारों की तस्बीर सीसीटीवी कैमरे में कैद- देखें वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: तिगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गांव जसाना में मंगलवार दोपहर के वक़्त दिन दहाड़े नवविवाहित  पति -पत्नी की हत्या कर दी। बताया गया हैं कि पति की हत्या सिर में गोली मार की गई हैं जबकि उसकी पत्नी की हत्या तेजधार हथियार से की गई हैं। इस वारदात में चार लड़कों की तस्बीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं जोकि दो बाइक पर सवार होकर वारदात देने आए थे और उस पर सवार होकर भागते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने दोनों पति-पत्नी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिले के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। तिगांव थाना पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर के इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं। हत्यारे को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें इस वक़्त काम कर रही हैं। 

सीसीटीवी कैमरे के मुताबिक मंगलवार 11 अगस्त 2020 को दोपहर के 1 बजकर 33 मिनट पर दो बाइक पर चार लड़के सवार होकर गांव जसाना के एक कोठी में घुसते हुए नजर आ रहे हैं और 2 बज कर 18 मिनट पर कोठी ने निकल कर बाइक पर सवार होकर भागते हुए नजर आ रहे थे। यानी की कुल 40 -45 मिनट के बीच में दोनों पति -पत्नी की हत्या की गई हैं। मरने वाली पत्नी का नाम मोनिका निवासी गांव जसाना व पति का नाम सुखबीर निवासी फतेहपुर चंदीला , फरीदाबाद हैं। बताया गया हैं कि इस वारदात के वक़्त परिवार के बाकि के लोग कही बाहर गए हुए थे। जब वह लोग वापिस लौटे तो उन्हें इस वारदात के बारे में  पता चला।

तिगांव थाने की पुलिस की माने तो उन्हें रात लगभग 10 बजे इस वारदात की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और इस केस की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना हैं कि मरने वाली महिला मोनिका गांव जसाना की रहने वाली थी जबकि  पति सुखबीर गांव फतेहपुर चंदीला, फरीदाबाद का रहने वाला था। पुलिस ने दोनों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए जिले के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। इस वक़्त पुलिस दोनों शवों के पोस्टमार्टम करवा रहीं हैं। पुलिस की माने तो हत्यारों को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं जोकि अपने अपने एंगल से कार्य कर रहीं हैं। 

Related posts

फरीदाबाद पुलिस द्वारा चिन्हित राहुल कॉलोनी में रहने वाले तीन नशा तस्करों के मकानों पर चलाया बुल्डोजर – ध्वस्त

Ajit Sinha

पुलिस और बदमाशों के बीच में मुठभेड़ में चार बदमाश पैर में गोली लगने घायल, एक बदमाश फरार-देखें वीडियो

Ajit Sinha

इंस्पेक्टर जगदीश के परिजनों को पॉलिसी के तहत 1 करोड़ रुपए की राशि तथा विभाग द्वारा दिए जाएंगे अन्य लाभ- डीजीपी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!