Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

नगर निगम में तैनात डाटा एंट्री ऑपरेटर जोगिंदर 11,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रोहतक जिला में नगर निगम कार्यालय में हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड के अंतर्गत कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर जोगिंदर को ₹11000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो रोहतक में एफआईआर दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई है।

ब्यूरो के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी जोगिंदर द्वारा शिकायतकर्ता से मकान का ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ देने के बदले में ₹22000 की रिश्वत की मांग की है जिसमें से ₹11000 रुपए की रिश्वत लेते हुए आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। यह पूरी कार्यवाही गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता बरतते हुए की गई। इस मामले में सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए मामले की जांच की जा रही है।

Related posts

मेट्रो सेवा की उपलब्धता में नंबर वन बनने की ओर अग्रसर भारत : मनोहर लाल

Ajit Sinha

दिल्ली में हरियाणा भाजपा चुनाव समिति की अहम बैठक, उम्मीदवारों के चयन पर विस्तृत चर्चा

Ajit Sinha

काला जठेड़ी-नरेश सेठी-अनिल छिप्पी गिरोह के दो शातिर शूटर गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x