Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

जेजेपी ने हरियाणा को 7 हिस्सों में बांटकर छेड़ा महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का अभियान, प्रभारी नियुक्त

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

चंडीगढ़:आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र जननायक जनता पार्टी ने राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए अपने महिला प्रकोष्ठ को तेजी के साथ सक्रिय किया है। जजपा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण ने विधायक नैना सिंह चौटाला व अन्य नेताओं से विचार विमर्श के बाद प्रदेश को सात जोन में बांटते हुए पार्टी की वरिष्ठ नैत्रियों को उनका प्रभारी बनाया है जिसमें शीला भ्याण, स्वाति यादव समेत सात वरिष्ठ महिला नेत्री शामिल हैं। वहीं इसके अलावा पार्टी ने इस प्रकोष्ठ में पांच महिला जिला प्रधानों की भी नियुक्तियां की हैं। जेजेपी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण ने बताया कि ये नवनियुक्त जोन प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में महिलाओं को सक्रिय करने और उनके मुद्दे उठाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि जेजेपी एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने महिलाओं को पूरा सम्मान देने का काम किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि नए हरियाणा के निर्माण लिए महिलाओं के सपनों को साकार करने अति आवश्यक है, इसलिए जजपा ने राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए ये महत्वपूर्ण कदम उठाया है।



वहीं जजपा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण ने बताया की पार्टी ने महिला प्रकोष्ठ में जिला स्तर पर कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां भी की है। पार्टी ने पांच महिला जिला प्रधानों को नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि जींद जिले में उर्मिला मलिक ,फरीदाबाद में चित्रा नैन, करनाल में रिटा शर्मा, सिरसा में सरोज डूडी और पंचकूला में मिथिला चौधरी को प्रकोष्ठ में जिला प्रधान की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। जेजेपी ने महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण को प्रदेशाध्यक्ष पद के साथ-साथ नई जिम्मेदारी देते हुए हिसार क्षेत्र का प्रभारी बनाया है। शीला भ्याण हिसार क्षेत्र में पड़ने वाले हिसार, जींद, फतेहाबाद और सिरसा जिले में हलके के हर बूथ पर महिलाओं की टीम तैयार करके उन्हें राजनीतिक व सामाजिक रूप से जागरूक करने का काम करेंगी। वहीं पार्टी ने इसी तरह लोकसभा चुनाव में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से पूर्व प्रत्याशी स्वाति यादव को भिवानी-महेंद्रगढ़ जोन की जिम्मेदारी सौंपी है जो कि महेंद्रगढ़, भिवानी और दादरी जिले की कमान संभालेंगी।

पार्टी ने इसी क्रम में अंबाला क्षेत्र की जिम्मेदारी रणजीत कौर को दी है। रणजीत कौर अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर जिलों में महिलाओं को पार्टी के साथ जोड़ने का काम करेंगी। वहीं रोहतक क्षेत्र में पार्टी की वरिष्ठ महिला नेत्री बबीता दहिया रोहतक,पानीपत और सोनीपत जिले की कमान संभालेंगी। इनके अलावा इसी तरह संतोष दहिया करनाल जोन में करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र जिले में महिला टीम तैयार करेगी। साथ ही पार्टी ने फरीदाबाद जोन की जिम्मेदारी शशी तेवतिया को सौंपी है जो कि फरीदाबाद, पलवल और नूंह जिले में जेजेपी के साथ महिलाओं को जोड़ेगी। वहीं गुरुग्राम क्षेत्र में बिमला चौधरी को प्रभारी बनाया है जो कि गुरुग्राम, रेवाड़ी और झज्जर जिले में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को राजनीति के प्रति जागरूक करने का काम करेंगी।

Related posts

पंचकूला: अवैध खनन के मामले में एएसआई निलंबित

Ajit Sinha

पलवल : होडल टोल प्लाजा के समीप कार व मोटर साईकिल की जबरदस्त टक्कर में बाइक उछल कर कोसों दूर जा गिरा, दो की मौत।

Ajit Sinha

आजादी के 70 सालों में किसानों के सशक्तिकरण के लिए जो कदम नहीं उठाए, उसे पीएम मोदी ने विगत छः वर्षों में साकार किया है- नड्डा 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!