Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में हुई टीवी डिबेट शो ‘दंगल’ की शूटिंग

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: मीडिया के विद्यार्थियों को टीवी शो के निर्माण के विभिन्न तकनीकी पहलुओं से परिचित करवाने के उद्देश्य से जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा राष्ट्रीय न्यूज चैनल आजतक के लोकप्रिय टीवी डिबेट शो ‘दंगल’ की शूटिंग के लिए विश्वविद्यालय में प्लेटफार्म प्रदान किया गया। इस शो की मेजबानी जाने-माने टीवी न्यूजएंकर रोहित सरदाना ने की। यह एक राजनीतिक डिबेट शो था जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रवक्ताओं ने भी भाग लिया और विधानसभा चुनाव से संबंधित विभिन्न मुद्दों जिसमें विकास, रोजगार और हरियाणा और देश से संबंधित अन्य मौजूदा मुद्दे शामिल थे, पर बहस की गई। विद्यार्थियों को भी बहस में प्रश्न पूछने का अवसर दिया गया, जिसका विभिन्न राजनैतिक दल के प्रवक्ताओं ने जवाब दिया।

इस दौरान मीडिया के विद्यार्थियों ने आउटसाइट शूटिंग की विभिन्न तकनीकीताओं के बारे में एंकर, कैमरापर्सन और प्रोड्यूसर के साथ बातचीत की। विद्यार्थियों ने शूटिंग के बाद राजनीतिक दलों के प्रमुख प्रवक्ताओं के साथ भी बातचीत की और उनसे साक्षात्कार का अनुभव प्राप्त किया। शो की रिकॉर्डिंग के दौरान, विद्यार्थियों ने फ्लोर सेट-अप, कैमरा और लाइट व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं के बारे में सीखा। 



कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने मीडिया के विद्यार्थियों को कार्य अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम के लिए पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान मिलता है, जिससे उनकी रोजगार क्षमता विकसित होती है। डिबेट शो में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों तथा संकाय सदस्यों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर रजिस्ट्रार डॉ. सुनील कुमार गर्ग, मानविकी के अध्यक्ष डॉ. अतुल मिश्रा, डीन डॉ. राजकुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related posts

हरियाणा पुलिस के ’कर्मवीर’ कोरोना वैक्सीनेशन में भी आगे: 90 फीसदी को लग चुका पहला टीका, 65 प्रतिशत को दोनों खुराक

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: अब किसानों को 15 अगस्त 2022 तक इंतजार करना होगा,धरना प्रदर्शन स्थगित

Ajit Sinha

फरीदाबाद :सेक्टर -29 के दूकानदार के बेटे अंकित कौशिक के साथ मारपीट के मामले में एक शख्स को सेक्टर – 31 पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!