Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग:महिला पटवारी की मुंशी को आज 11500 रूपए रिश्वत लेते हुए स्टेट विजिलेंस ब्यूरों की टीम ने किया अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: हरियाणा स्टेट विजिलेंस ब्यूरो,फरीदाबाद की टीम ने आज एक महिला पटवारी बबीता की मुंशी को 11500 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों अरेस्ट किया है। आरोपित का नाम शिव हैं और ये सेक्टर-19 के मकान नंबर -735, फरीदाबाद का निवासी हैं।

पुलिस की माने तो महिला पटवारी बबीता की ओर से शिकायतकर्ता विक्रांत गौड़, निवासी गांव खेड़ी कलां, फरीदाबाद से बसेलवा कॉलोनी, फरीदाबाद में इंतकाल/म्यूटेशन के पंजीकरण के लिए रिश्वत की मांग की गई थी। जो शिकायतकर्ता विक्रांत गौड़ रिश्वत का पैसा नहीं देना चाहता था।

इस लिए वह हरियाणा स्टेट विजिलेंस ब्यूरों से संपर्क किया और आरोपित महिला पटवारी बबीता के मुंशी को 11500 रूपए रिश्वत लेते हुए स्टेट विजिलेंस ब्यूरों टीम ने आज रंगे हाथों अरेस्ट कर लिया। इस मामले की जांच महिला डीएसपी मीना कर रही हैं। जांच में महिला पटवारी बबीता की भूमिका की जांच की जा रही हैं,जांच संग्लिप्ता पाई गई तो उन्हें तुरंत अरेस्ट किया जा सकता है।

Related posts

डा. राजीव चंद्रा (सर्जन) से किडनी ट्रांसप्लांट कराने के नाम पर 10 लाख रूपए की ठगी करने वाले दो ठग अरेस्ट।

Ajit Sinha

हरियाणा: पंचकूला, फरीदाबाद व गुरुग्राम में आज 4 पुलिस इंस्पेक्टरों सहित कुल 12 पुलिस कर्मी सेवानिवृत्त हुए हैं।

Ajit Sinha

रिश्वतखोरी: महिला एएसआई और निजी व्यक्ति 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x