Athrav – Online News Portal
हरियाणा

ऐतिहासिक धरोहर है,जिसे संजोकर रखना हम सब की जिम्मेदारी है-राज्यपाल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने रविवार को पानीपत स्थित ऐतिहासिक काला आम्ब परिसर का दौरा कर कहा कि इसे हरियाणा सरकार और केंद्र सरकार के पुरातत्व विभाग के साथ मिलकर विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है। यह एक ऐतिहासिक धरोहर है,जिसे संजोकर रखना हम सब की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भारत का इतिहास संघर्षों से भरा हुआ है। काला आम्ब भी एक ऐतिहासिक स्थान है। जिन्होंने हमारे देश की आज़ादी और संस्कृति को बचाने और इसकी रक्षा करने के लिए अपनी कुर्बानियां दी हैं हमें उनको याद रखना चाहिए। इन बातों का पाठ्य पुस्तकों में भी जिक्र होना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी को ये बातें याद रहें और ऐसी गुलामी दोबारा ना आए।
       
राज्यपाल  बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि हमारे देश की सभ्यता और संस्कृति की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और पुरातत्व विभाग से मिलकर इस ऐतिहासिक स्थान को विकसित करने की योजना को आगे बढाया जाएगा।पानीपत के प्रसिद्ध इतिहासकार रमेश पुहाल व योद्धा स्मारक समिति के सचिव राजेश गोयल ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को ऐतिहासिक जानकारी उपलब्ध कराई। रमेश पुहाल ने राज्यपाल को पुस्तकें भी भेंट की।

डीसी सुशील सारवान ने महामहिम राज्यपाल के काला आम्ब आगमन पर उनका जिला प्रशासन की ओर से स्वागत किया। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने काला आम्ब स्थित स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी। इस मौके पर विधायक महिपाल ढांडा,एसपी शशांक कुमार सावन, एडीसी वीना हूड्डा, एसडीएम वीरेंद्र ढुल, बीडीपीओ पूनम चंदा, भाजपा के जिला सचिव कृष्ण आर्य, राजेश कुमार, पुरातत्व विभाग से जितेंन शर्मा,अनुराग और हितेश इत्यादि भी उपस्थित थे।

Related posts

हरियाणा सरकार ने आज वर्ष-2011 बैच के 14 आईएएस अधिकारियों को जूनियर प्रशासनिक ग्रेड देकर पदोन्नत किया है।

Ajit Sinha

ओछी बयानबाजियों के जरिए अपनी विफलताओं को छिपाना चाहती है बीजेपी-जेजेपी- हुड्डा

Ajit Sinha

हरियाणा में 2 करोड़ 1 लाख 87 हजार मतदाता करेंगे लोकसभा के चुनाव में मतदान

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x