Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: नगर निगम प्रशासन की चार टीमों ने आज जमाई कालोनी में 200 मकानों को तोडा,दो दिन बाद फिर होगी तोड़फोड़ ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: नगर निगम प्रशासन ने आज जमाई कॉलोनी में अवैध रूप से बने सैकड़ों मकानों को 4 अर्थमूभर मशीनों की सहायता से तोड़फोड़ की कार्रवाई की हैं, आज की कार्रवाई में मात्र 25 प्रतिशत मकान  ही टूट पाई हैं। ये तोड़फोड़ की कार्रवाई आज भारी पुलिस बल के साए में की गई हैं। इस कार्रवाई की कवरेज से मीडिया को दूर रखा गया था। ये कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर की गई हैं। अगले दो दिनों के बाद फिर से इसी कालोनी में बचे हुए अवैध निर्माणों को तोडा जाएगा। इस कार्रवाई के दौरान व्यवस्था संभालने के लिए कार्यकारी अभियंता ड्यूटी मजिस्ट्रेट श्याम सिंह और जी पी वाधवा मौजूद थे।

एसडीओ जीत राम ने जानकारी देते हुए बताया कि जमाई कालोनी, जो नवादा की तरफ, बड़खल की जमीनों पर अवैध रूप से बने मकानों को तोड़ने के लिए कुल चार टीमें बनाई गई थी, प्रत्येक टीम के पास एक -एक अर्थमूभर मशीनें थी। आज उनकी टीमों ने उनकी देखरेख में लगभग 200 बने हुए पक्के मकानों को तोडा हैं, और उसकी प्रतिशत मात्र 25 प्रतिशत हैं। बाकि के बचे हुएसभी 75 प्रतिशत मकानों को आने वाले 2 -3 दिनों के बाद फिर से तोडा जाएगा

Related posts

फरीदाबाद: निकिता हत्याकांड केस को लेकर बल्ल्भगढ़ में तोड़ फोड़, पथराव ,भीड़ का हंगामा-देखें वीडियो

Ajit Sinha

फरीदाबाद जिला की सभी तहसीलों में रजिस्ट्रियां शुरू कर दी जाएं, स्टाफ कम से कम हो, डीसी यशपाल यादव

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने एमडीयू के तुगलकी फरमान के खिलाफ विरोध करते हुए सेक्टर -12 उपायुक्त कार्यालय पर प्रर्दशन किया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x