Athrav – Online News Portal
पंचकूला राजनीतिक

विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ता संकल्प के साथ हर बूथ की जीत को सुनिश्चित करें : फणीन्द्रनाथ शर्मा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए भाजपा बूथ स्तर तक माइक्रो मैनेजमेंट की प्लानिंग के साथ जुट गई है। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की हर परिवार से जुड़ने की प्लानिंग है। इसी योजना के तहत भाजपा मोदी और नायब सरकार की गारंटियों, उपलब्धियों, योजनाओं और पार्टी की विचारधारा को घर-घर पहुंचाने के काम में लग गई है। हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के लक्ष्य को लेकर गुरुवार को संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा ने पार्टी कार्यालय पंचकमल में 90 की 90 विधानसभाओं से आए बूथ स्तर (बीएलए-1) कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक ली। बैठक में संगठन मंत्री ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का मूल मंत्र दिया। इस बैठक में प्रदेश के तीनों महामंत्री मोहन लाल बड़ौली, डा. अर्चना गुप्ता और सुरेंद्र पूनिया, चुनाव प्रबंधन के प्रदेश संयोजक विशाल सेठ, आईटी के प्रदेश प्रमुख आदित्य चावला आदि उपस्थित रहे। संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने कहा कि  भाजपा सरकार की हर नीति जनहितैषी है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा की योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दें और हरेक बूथ पर भाजपा को रिकार्ड मतों से जिताएं। उन्होंने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें छोटे कार्य कर्ता को बड़ा नेता बनाया जाता है। बीएलए-1 सहित सभी कार्यकर्ता संकल्प के साथ भाजपा को और अधिक मजबूत कर हर बूथ की जीत के साथ चुनाव जीतना सुनिश्चित करें।संगठन मंत्री ने कहा कि बूथ पर संगठनात्मक व चुनावी गतिविधियों को गति देने के लिए सभी त्रिदेव को इसमें अपनी विशेष भूमिका निभानी होगी। बूथ जीता चुनाव जीता के मंत्र को आत्मसात करते हुए सभी कार्यकर्ता बूथ को और अधिक मजबूत करने के साथ-साथ नए लोगों को भी पार्टी से जोड़ें। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं का लगाव भाजपा के प्रति बहुत ज्यादा है, ऐसे में युवाओं को पार्टी की नीतियों के बारे में जरूर बताएं। युवाओं को यह भी बताएं कि भाजपा के लिए देशहित सर्वप्रथम है। भाजपा देशहित में ही काम करने वाली पार्टी है।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: चाल, चरित्र, चेहरे की बात करने वाली बीजेपी का असली चेहरा उजागर–दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha

हमारे संगठन के सामने एक बहुत बड़ी चुनौती है- प्रियंका गांधी को लाइव सुने इस वीडियो में

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जनता के एजेंडा पर काम करने वाली पार्टी ही चखती है जीत का स्वाद: धनखड़

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x