Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद आबकारी एवं कराधान विभाग का इंस्पेक्टर और डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने रिश्वतखोरी के आरोप में आबकारी एवं कराधान विभाग, फरीदाबाद में तैनात दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए  आरोपियों के नाम  डाटा एंट्री ऑपरेटर विनय और इंस्पेक्टर विक्रम  है।ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि फरीदाबाद के सेक्टर- 55 निवासी  परविंदर सिंह द्वारा दायर शिकायत के बाद एसीबी द्वारा यह कार्रवाई की गई। शिकायत कर्ता ने आरोप लगाया कि फरीदाबाद के आबकारी एवं कराधान विभाग में तैनात इंस्पेक्टर विक्रम और डेटा एंट्री ऑपरेटर विनय उसकी फर्म का वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) नंबर रद्द करने का दबाव बनाकर 15,000 रुपये की मांग कर रहे हैं। शिकायत मिलने पर एसीबी की टीम ने आरोप की पुष्टि करने के बाद तुरंत छापा मारा और डाटा एंट्री ऑपरेटर विनय को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। इसके बाद आरोपी इंस्पेक्टर विक्रम को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों को भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ फरीदाबाद के एसीबी थाने में मामला दर्ज किया गया है। वर्तमान में भ्रष्ट गतिविधियों में उनकी संलिप्तता के बारे में और जानकारी जुटाने के लिए जांच जारी है। हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो सरकारी तंत्र से भ्रष्टाचार को खत्म करने और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। ब्यूरो नागरिकों को एक पारदर्शी और जवाब देह प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए भ्रष्टाचार के किसी भी मामले की तुरंत रिपोर्ट करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: मरम्मत कार्य के चलते शुक्रवार को बिजली सप्लाई रहेगी बाधित

Ajit Sinha

फरीदाबाद: स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर फरीदाबाद पुलिस अलर्ट,की जा रही है चेकिंग।

Ajit Sinha

कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने उजागर किया ऑक्सीजन के 13 सिलेन्डर भाजपा विधायक के घर पहुुंचाए जाने का मुद्दा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x