Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

नरवाना में इनेलो को लगा तगड़ा झटका, दो बार के विधायक पिरथी नंबरदार ने छोड़ी इनेलो, भाजपा में हुए शामिल


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर दूसरी पार्टियों के नेता लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं। गुरुवार को भी नरवाना में चुनाव के समय इनेलो को तगड़ा झटका लगा है। दो बार विधायक रह चुके पिरथी नंबरदार ने इनेलो छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। रोहतक स्थित पार्टी कार्यालय मंगल कमल में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल व प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला की उपस्थिति में पिरथी नंबरदार कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पिरथी नंबरदार सहित कार्यकर्ताओं को पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा में स्वागत किया।प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, कार्यकर्ताओं के दम पर ही हम लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। उन्होंने सभी नए साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आप सभी लोग भाजपा प्रत्याशियों को जिताने का काम करें। वहीं पिरथी नंबरदार ने भी प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को भरोसा देते हुए कहा कि वह और उनके कार्यकर्ता नरवाना में भाजपा प्रत्याशी को प्रचंड बहुमत के साथ जीताकर विधानसभा में भेजेंगे। पिरथी नंबरदार के साथ एससी सेल के जिला अध्यक्ष जगमाल सिंह, संजय कालवन, एएमपी कालवन, सुनील कालवन, वीरेंद्र, राजीव शर्मा, सतीश, काला, सुखविंदर, बलिन्द्र, अमित, मोनू, पवन, राममेहर भाजपा में शामिल हुए हैं।

Related posts

एक्शन में दिखी पुलिस, हरियाणा में बदमाशों व अवैध गतिविधियों के खिलाफ चला ’ऑपरेशन आक्रमण-3‘

Ajit Sinha

राहुल गांधी का भारत जोड़ो पदयात्रा अब कुछ मिनटों में लखन सिंगला द्वारा आयोजित विशाल जनसभा में पहुंचने वाली हैं।

Ajit Sinha

आबकारी एवं कराधान विभाग सिरसा का स्टेनो भ्रष्टाचार के मामले में विजिलेंस एवं एसीबी के हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x