Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

इनेलो नेता सतबीर सिंह व पिछड़ा वर्ग के नेता बलवीर धामा ने ज्वाइन की कांग्रेस

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा कांग्रेस में जॉइनिंग का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में आज हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य और इनेलो प्रदेश सचिव (कानून प्रकोष्ठ) सतबीर सिंह एडवोकेट ने कांग्रेस का दामन थामा। उनके साथ पूर्व छात्र नेता, हरियाणा पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष व चंडीगढ़ नागरिक समिति के पूर्व सचिव बलवीर सिंह धामा ने भी कांग्रेस ज्वाइन की। दोनों ने पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।  हुड्डा ने दोनों नेताओं का पार्टी में स्वागत किया और उन्हें पूर्ण मान-सम्मान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा कांग्रेस का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ महीनों में बीजेपी-जेजेपी व अन्य दलों के पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी समेत 50 से ज्यादा बड़े नेता कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं।

कांग्रेस के प्रति जनता का रुझान बता रहा है कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने जा रही है। इस मौके सतबीर सिंह एडवोकेट ने कहा कि राजनीतिक जीवन के दौरान उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कार्यकाल भी देखा और मौजूदा सरकार की कार्यशैली भी देखी। लेकिन हुड्डा कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की कोई बराबरी नहीं कर सकता। हरियाणा एकबार फिर विकास की उसी रफ्तार से दौड़ना चाहता है। बलवीर सिंह धामा ने कहा कि बीजेपी सरकार लगातार अनुसूचित जनजाति व पिछड़ा वर्ग के अधिकारों पर कुठाराघात कर रही है। हुड्डा सरकार के दौरान दलित, पिछड़े व गरीब तबके लिए शुरू की गई लाभकारी योजनाओं को बीजेपी ने सत्ता में आते ही बंद कर दिया। निजीकरण, कौशल निगम व क्रिमी लेयर की आय लिमिट को घटाकर लगातार पिछड़ों के आरक्षण पर प्रहार किया जा रहा है। वंचित वर्ग के अधिकारों को वापिस पाने के लिए जरूरी है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में फिर से प्रदेश में कांग्रेस सरकार बने।

Related posts

पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने आज जिले के 17 सब इंस्पेक्टर को पदोन्ति करके इंस्पेक्टर बनाया, लिस्ट पढ़े ।

Ajit Sinha

राहुल बोले- प्रधानमंत्री मोदी मणिपुर आकर जनता की बात सुनें

Ajit Sinha

कल 21 जून को सुबह 10 बजकर 20 मिनट से दोपहर 1 बजकर 47 मिनट तक सूर्यग्रहण की पूर्ण छाया कुरुक्षेत्र में पड़ेगी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x