Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ईद को देखते हुए बदला टीजीटी की भर्ती परीक्षा की तिथि।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 21 व 22 अप्रैल, 2023 को ईद त्योहार को देखते हुए 22 व 23 अप्रैल,2023 को ली जाने वाली टीजीटी की भर्ती परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है। नूंह जिले के युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण भारती से मुलाकात की और मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें ईंइ के दिन पड़ने वाली परीक्षा तिथियों में बदलाव की मांग की थी। हरियाणा चयन आयोग द्वारा बताया कि टीजीटी संस्कृत की सुबह की शिफ्ट  के लिए निर्धारित 22 अप्रैल, 2023 की परीक्षा अब 30 अप्रैल, 2023 को सायं काल शिफ्ट मे लेने का कार्यक्रम जारी किया है। इसी प्रकार, 22 अप्रैल,2023 की सायं काल शिफ्ट में होने वाली टीजीटी सोशल साइंस की परीक्षा अब 13 मई, 2023 को सायं काल की शिफ्ट में होगी। जबकि 23 अप्रैल,2023 को टीजीटी अंग्रेज़ी एवं टीजीटी आर्ट की सुबह व सायंकालीन शिफ्ट की परीक्षाएं अब 14 मई, 2023 को सुबह व सायंकाल शिफ्ट में ली जाएंगी। शिष्टमंडल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया।

Related posts

राज्य पार्टी के तौर पर भारतीय चुनाव आयोग ने जेजेपी को किया सूचीबद्ध

Ajit Sinha

एंटी करप्शन ब्यूरो ने पटवारी को 5000 रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

सीएम मनोहर लाल ने डिवाइन पब्लिक स्कूल, फरीदाबाद के नए दाखिले पर अगले 3 महीने के फीस माफ़ करने का फैसले पर धन्यवाद किया हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x