Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

इनेलो नेता नफे सिंह राठी हत्याकांड मामले को सीबीआई को कर दिया गया है स्थानांतरित- अनिल विज


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि इनेलो नेता नफे सिंह राठी हत्याकांड मामले को राज्य सरकार द्वारा केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को स्थानांतरित कर दिया गया है क्योंकि इस संबंध में उनके द्वारा हरियाणा विधानसभा में सदन को आश्वासन दिया गया था कि इस हत्याकांड मामले को सीबीआई को सौंपा जाएगा। विज आज यहां मीडिया कर्मियों द्वारा नफे सिंह हत्याकांड को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि इस मामले में हरियाणा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही की है और दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुग्राम में माउथ फ्रेशनर खाने से खून की उल्टी आने के मामले में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इस मामले की गहनता से जांच की जाए कि क्या चीज मिलाई गई, कहां मिलाई गई और कहां से लाई गई। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी और इस बारे में सैंपल भर लिए गए हैं तथा इसकी रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी।                          

Related posts

2200 करोड़ के भुगतान को कल पूरा कर देगी सरकार: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा अतिरिक्त कार्यभार सौपे हैं, जरूर पढ़े  

Ajit Sinha

5 महिलाओं समेत सीटीईटी परीक्षा नकल कराने की योजना बनाते सॉल्वर गैंग के 18 लोग अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x