Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

भारतीय नौसेना की मैराथन पहुंची फरीदाबाद,बड़खल स्थित इंडियन ऑयल के पंप पर किया स्वागत।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: भारतीय नौसेना के मैराथन में दौड़ रहे सदस्य रविवार को फरीदाबाद पहुंचे। वहां पहुंचने पर बड़खल चौक स्थित इंडियन ऑयल के आरके फिल एंड फ्लाई सेंटर पर उनका स्वागत किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में यह मैराथन दौड़ 30 अक्टूबर को दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से शुरू की गई थी। अब तक करीब साढ़े 12 सौ किलोमीटर का सफर पूरा किया जा चुका है। भारतीय नौसेना की यह यात्रा 3 दिसंबर को दिल्ली में समाप्त होगी।

भारतीय नौसेना में कार्यरत लेफ्टिनेंट कमांडर देवदत्त शर्मा ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना व जीवनकाल में किसी भी प्रकार का नशा न करने के लिए प्रेरित करना है। विभिन्न जिलों में जाकर अब तक वह करीब 60 शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों को जागरूक कर चुके हैं। मैराथन के जरिए जागरूकता फैलाने वाले इस दल में भारतीय नौसेना के 12 जवान शामिल हैं। जिसका नेतृत्व लेफ्टिनेंट कमांडर देवदत्त शर्मा कर रहे हैं।

इंडियन ऑयल के आरके फिल एंड फ्लाई सेंटर के डीलर राकेश टुटेजा व सहायक प्रबंधक तरुण कुमार ने भारतीय नौसेना के जवानों का अभिनंदन करते हुए कहा कि उनकी इस यात्रा से समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा। नौसेना के जवानों द्वारा दिए जा रहे संदेश को लोग अवश्य ही ग्रहण करेंगे। इसके साथ ही इससे काफी हद तक लोग जागरूक भी होंगे। इस दौरान स्थानीय पुलिस, इंडिया ऑयल पंप के कर्मचारी व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

भाजपा सरकार लोगो को बिजली जैसी जनसुविधाएं देने मे नाकाम: जगजीत कौर पन्नू।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :जे.सी. बोस विश्वविद्यालय ने एम्बर एंटरप्राइजेज के साथ किया समझौता,रोजगार हेतु विद्यार्थियों का कौशल विकास जरूरीः कुलपति

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने 8 करोड़ रुपये के चोरीशुदा 1294 लैपटॉप से लदा ट्रक किया बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x