अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम क्षेत्र में नगर निगम कमिश्नर यशपाल यादव के द्वारा अवैध निर्माणों के ऊपर दी गई चेतावनी का वार्ड के अधिकारियों पर कोई असर नहीं दिखाई रहा हैं। यही कारण हैं कि ओल्ड ज़ोन में कई स्थानों पर धड़ल्ले से और बेखौप अवैध निर्माणों के कार्य चल रहे हैं। चल रहे अवैध निर्माणों को रोकने वाला नहीं हैं। इस मामले में एसडीओ राजकुमार से बात की गई तो उन्होनें कहा कि वह बीते 10 दिनों से छुट्टी पर हैं। और अब भी वह छुट्टी पर हैं। उनके कार्य को कोई और एसडीओ देख रहा हैं और ओल्ड फरीदाबाद ज़ोन में अभी कोई संयुक्त आयुक्त हैं नहीं।

वैसे भी फरीदाबाद नगर निगम घोटाले का गढ़ हैं,यहां तो समय- समय पर कोई न कोई घोटाले उजागर होते ही रहते हैं। खबर के मुताबिक ओल्ड फरीदाबाद राजीव चौक के समीप इंडस्ट्रीज जमीन पर पहले ही बहुत बड़े -बड़े शॉपिंग कॉम्पलेक्स बने हुए हैं , जोकि बिल्कुल अवैध हैं। इस शॉपिंग काम्प्लेक्स में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की पहली सरकार में ओल्ड ज़ोन के संयुक्त आयुक्त रहे महाबीर प्रसाद ने एक पोकलेन व कई अर्थमूभर मशीनों की सहायता से जबरदस्त तोड़फोड़ की कार्रवाई गई थी

पर कई सालों से यहां ये मामला शांत चल रहा था। अब फिर से इस स्थान पर एकाद दलाल सक्रिय हैं जो खाली प्लाटों पर अवैध निर्माणों को बनवाने और अधिकारियों के नाम से लाखों रूपए लेकर अवैध शॉपिंग बनवाए जा रहे हैं, इस स्थान पर इस वक़्त 3 प्लाटों पर अवैध शॉपिंग काम्प्लेक्स बनाए रहे हैं, इनमें से एक स्थान पर निर्माण कार्य बंद हैं , इसके अतिरिक्त दो प्लाटों पर निर्माण कार्य चल रहे हैं , इनमें से एक सबसे कोने में हैं जो एक बहुत बड़ा बेसमेंट खोदा हुआ हैं ,

जिसमें इस वक़्त लोहे की जाली बिछाने का कार्य चल रहा हैं , दूसरे प्लाट में अवैध निर्माण धड़ल्ले से चल रहा हैं, इन दोनों के ठेकेदार एक ही हैं जिसका नाम सुमित बताया गया हैं। इसके बाद तेल मिल के नजदीक एक तीन मंजिल की अवैध दुकाने बनाई रहा हैं। इस वक़्त इस निर्माणधीन दुकान के दूसरी मंजिल पर छत डाला गया हैं , जिसमें बल्ली लगी हुई हैं, हालात बता रहे हैं कि इसके ऊपर तीसरी मंजिल पर भी दुकाने बनाए जाएंगें।
इसके अलावा ओल्ड सब्जी मंडी में, कुम्हार बाड़ा के नजदीक में एक शॉपिंग काम्प्लेक्स बनाई जा रही हैं , के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूट में सेक्टर -29 पुल को पार करते हुए एक शानदार शराब के ठेके के साथ में अवैध रूप से बहुत बड़ा शेड बन रहा हैं

जिसमें धड़ल्ले से निर्माण कार्य किया जा हैं। इसमें तक़रीबन सभी अवैध निर्माण निगम के संबंधित अधिकारी की मिलीभगत से बन रही हैं। इस पुरे मामले की जाँच मुख्यमंत्री मनोहर लाल किसी निष्पक्ष एजेंसी कराएं और लाखों रूपए वसूलने वाले दलालों और कानून को ठेका दिखाकर धड़ल्ले से अवैध निर्माण बनवाने वाले अधिकारियों व निर्माणकर्ताओं के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करे।
previous post
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

