Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

ओमैक्स फॉरेस्ट स्पा सूरजकुण्ड रोड, फरीदाबाद में 15 कुण्डीये यज्ञ महोत्सव।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:परमपिता परमेश्वर की प्रेरणा से हिंदू नववर्ष विक्रम संवत २०८२ के स्वागत में आज सूरजकुंड रोड,ओमेक्स फॉरेस्ट स्पा सोसाइटी फरीदाबाद में दैवीय वातावरण के संरचना व सभी के उज्वल मंगल भविष्य हेतु,सभी सोसाइटी निवासियों,परदेश,देश की सुख समृद्धि और कामयाबी के लिए 15 कुंडीय हवन महोत्सव का आयोजन किया गया।ओमेक्स फॉरेस्ट स्पा के सभी निवासियों ने उपरोक्त दैवीय कार्य में भागीदारी कर यज्ञ लाभ उठाया तथा हवन से वातावरण शुद्ध हुआ। आचार्य ओम प्रकाश यजुर्वेदी जी और उनके 15 ब्रह्मचारियों ने मंत्रोच्चार से हवन संपन्न करवाया। हिन्दू नववर्ष के शुभ अवसर पर आलोक कुमार  अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद ने सभी उपस्थित निवासियों को इस अवसर का महत्व विस्तार पूर्वक बताए।सोसाइटी की 7 वर्षीय होनहार बेटी इशानी गोयल ने पूजनीय प्रभु हमारे भाग उज्जवल कीजिए ….. बोल कर  तथा सभी से बुलाकर मंत्रमुग्ध कर दिया सोसाइटी के 170 लोगों ने इसमें भाग लिया।हवन ग्रुप के संस्थापक बी. के. शर्मा ने बताया के ओमेक्स फॉरेस्ट स्पा में हर महीने हवन होता है,इस वर्ष हिन्दू नव वर्ष पर  ग्रुप आयोजक  कपिला काद,मंजू प्रभा, सुभाष चंद्रा ने ग्रुप मेंबर्स अशोक आर्य,हरीश हंस,अनिल बत्रा, और सोसाइटी निवासियों  के सहयोग से 15 कुंडीय हवन का आयोजन किया गया।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने किसान संगठनों के 13 फरवरी को दिल्ली कूच के चलते के चलते लोगों से की अपील

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 250 से ज्यादा कांग्रेस एवं जे.जे.पी के कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों ने थामा भाजपा का दामन

Ajit Sinha

क्राइम ब्रांच,ऊंचा गांव ने फोटो जर्नलिस्ट संजय के बेटे विनय के हत्या के मामले में 4 आरोपियों को पकड़ा, वीडियो देखिए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x