Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा वीडियो

सोसायटी में एक सब इंपेक्टर का हाई वोल्टेज ड्रामा, पत्नी को पीटा, गार्डों से की मारपीट,सर्विस रिवाल्वर लहराई, सस्पेंड – देखें वीडियो 

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट मैं स्थित पंचशील हाइनिश सोसाइटी में देर रात नशे में धुत पुलिस के दरोगा ने जमकर हंगामा किया, पहले तो उसने अपने पत्नी के साथ मारपीट किया। उसके बाद जब गार्ड उसे छुड़ाने आए तो उनके साथ भी मारपीट की और पिस्तौल लहराई। दरोगा को लोगों ने बड़ी मुश्किल से काबू किया और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की नजाकत देखते हुए इसकी सूचना अधिकारियों को दी। दरोगा को प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने पर पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और विभागीय और अन्य कार्रवाई  की जा रही है। 

सोसाइटी के गार्डों के साथ मारपीट कर रहे हैं सब इंस्पेक्टर विकास चौहान का यह वीडियो सोसायटी के लोगों ने ही बनाकर वायरल किया है।  विकास चौहान सब इंस्पेक्टर के रूप में पृथला चौकी से अटैक्ड हैं और ग्रेटर नोएडा वेस्ट की में स्थित पंचशील हाइनिश सोसाइटी के टावर नंबर 4 के मकान नंबर 1105 में रहते हैं। कल देर रात शराब के नशे में वे अपने घर पहुंचे, जहां उनका पत्नी से विवाद हो गया और उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी.लड़ाई झगड़े की आवाज सुनकर टावर नंबर 4 के गार्ड बीच बचाव में करने पहुंचे,तब उन्होंने गार्ड के साथ भी मारपीट की और अपनी सर्विस रिवाल्वर से उन्हें धमकाया।

सोसायटी में रहने वाले आलोक द्विवेदी ने बताया कि गन लहराने का वीडियो में एक रेसिडेंट ने रिकॉर्ड किया है। सारे सबूत मौजूद है, पुलिस को कठोर कार्यवाही करनी चाहिए। जब पुलिस वाले खुलेआम गुंडागर्दी करेगें तो वो आम जनमानस की रक्षा कैसे करेगें। पुलिस दारोगा की इस हरकत से सोसायटी में लोगों में भय व्याप्त हैं। यह हाई वोल्टेज ड्रामा काफी देर तक चला। दरोगा विकास चौहान को बड़ी मुश्किल से काबू में पाया गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। डीसीपी नोएडा सेंट्रल हरीशचंद्र ने बताया की वायरल हो रहे वीडियो को अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने सब इंस्पेक्टर विकास चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया इस मामले में विभागीय और अन्य कार्रवाई की जा रही है। 

Related posts

बेरोजगारों को नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह पर्दाफाश, तीन ठग अरेस्ट।

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: एक करोड़ के नशीली प्रतिबंधित एक लाख 80 हजार टैबलेट व 9000 कोडीन सिरप के साथ तीन आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस और आईआईएम रोहतक के बीच एमओए हुआ साइन, कौशल विकास और क्षमता निर्माण में करेंगे सहयोग

Ajit Sinha
error: Content is protected !!