Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद वीडियो

कश्मीर से धारा 370 और 35 ए के हटाए जाने के समर्थन में 60 धावकों की टीम अपने दौड़ को 370 घंटों में पूरा करेंगी, देखिए वीडियो  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा कश्मीर से धारा 370 व 35 ए के हटाए जाने के समर्थन में 60 धावकों की एक टीम कन्याकुमारी के गांधीधाम से दौड़ शुरू करके कश्मीर के लाल चौक पर मात्र 370 घंटों में अपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर पहुंचेगी जहां प्रशासन के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। जोकि देशवासियों के लिए ऐतिहासिक होगा।



यह जानकारी हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आज नेशनल हाइवे 2 नजदीक अजरौंदा चौक स्थित एक ढाबा में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दिए। इसके आगे की जानकारी के लिए आप स्वंय खबर में प्रकाशित वीडियो देखिए। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि यह दौड़ गांधी जयंती के पावन अवसर पर आगामी 2 अक्टूबर को कन्या कुमारी के गांधी धाम से शुरू होगी और 15 अक्टूबर को कश्मीर के लाल चौक पर 60 धावकों की टीम पहुंचेगी। इस दौरान सभी धावकों के हाथों में तिरंगा झंडा होगा। 

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा स्टेट विजिलेंस ने 25000 रुपये की रिश्वत लेते पुलिस का एएसआई रंगे हाथ अरेस्ट।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से 6  डीएसपी के तबादले एंव  नियुक्ति आदेश जारी किए हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अधिक से अधिक लोग मोदी की गारंटी वाली गाड़ी से उठाएं लाभ: विधायक राजेश नागर

Ajit Sinha
error: Content is protected !!