Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

आप प्रत्याशी धर्मवीर भड़ाना ने  दहलीज यात्रा निकाली और लोगों की दहलीज पर जाकर उनका सुख-दुख जाना। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : बडख़ल विधानसभा के प्रत्याशी धर्मवीर भड़ाना ने अपनी टीम के साथ शिव दुर्गा विहार, दयालबाग में दहलीज यात्रा निकाली और लोगों की दहलीज पर जाकर उनका सुख-दुख जाना। इस दौरान लोगों ने धर्मबीर भड़ाना को अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया और क्षेत्र में बदलाव का मन भी बनाया। स्थानीय लोगों ने कहा कि वो दिल्ली की तर्ज पर क्षेत्र का विकास चाहते हैं, जिस प्रकार से आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में बिजली, पानी, सडक़, सीवर, स्कूल एवं अस्पतालों की सुविधाओं का सुधारीकरण किया है, उसी तरह फरीदाबाद में भी हमें मूलभूत सृुविधाएं चाहिए। सभी जगह आप नेता धर्मबीर भड़ाना का लोगों ने घर की दहलीज पर आने पर स्वागत किया और कहा कि जिस प्रकार वो हर व्यक्ति से मिल रहे हैं, इससे एक मिलन सार एवं जनता के प्रतिनिधि की पहचान होती है। जो व्यक्ति हमेशा हमारे सुख-दुख में काम आता
है, हम उसी को विधानसभा चुनावों में समर्थन करेंगे। इस अवसर पर धर्मबीर



भड़ाना ने स्थानीय लोगों को भरोसा दिलाया कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर सभी मूलभूत सृुविधाएं उपलब्घ कराई जाएंगी। लोगों को पानी, बिजली के साथ-साथ उच्च स्तर की शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस मौके पर सैक्टर-48 के लोगों ने दिल्ली में आप पार्टी द्वारा किए जा रहे कार्यों की जमकर तारीफ की और कहा कि अरविंद  केजरीवाल के नेतृत्व में जिस प्रकार से दिल्ली में सभी सुविधाएं लोगों को मिल रही है, हरियाणा में आम आदमी पार्टी को मौका अवश्य मिलेगा। उन्होंने आप नेता धर्मबीर भड़ाना को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कि धर्मबीर भड़ाना हर समय पब्लिक के सुख-दुख में खड़े होने वाला नेता है और इस समय लोगों का भरपूर सहयोग एवं समर्थन उनको मिल रहा है। इस अवसर पर डोर टू डोर प्रचार में सूबेदार सत्तार, पंकज शुक्ला, सचिन, धर्मराज नागर, महेन्द्र, जब्बार, रूपेश नागर, माधव झा, हेमंत दूबे, सूबेदार सोहनराज, चंदन सिंह, चमन मलिक, मुकेश यादव, गियासुदीन, बोस, लखन ने सभी स्थानीय निवासियों ने धर्मबीर
भड़ाना के समर्थन में वोट मांगे।

Related posts

विपुल गोयल ने लिया कैबिनेट मंत्री पद की शपथ, फरीदाबाद की जनता तथा भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

Ajit Sinha

पत्नी पर चाकू से हमला कर हत्या का प्रयास, साले को भी मारी चोट, आरोपित पति पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने चौथी औद्योगिक क्रांति में शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका पर बल दिया

Ajit Sinha
error: Content is protected !!