Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा स्टेट विजिलेंस ने 25000 रुपये की रिश्वत लेते पुलिस का एएसआई रंगे हाथ अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने दादरी सदर थाना में तैनात सहायक उप निरीक्षक विक्रम को 25000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट किया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि विजिलेंस को इस संबंध में एक शिकायत मिली थी।

दादरी जिले के गांव चरखी निवासी सुनील कुमार ने विजिलेंस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी एएसआई उसके भाई के खिलाफ दादरी थाना में दर्ज एक केस की जांच में न्यायालय से पुलिस रिमांड नहीं मांगने की एवज में रिश्वत की मांग कर रहा है।

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ब्यूरो की टीम ने रेड करते हुए आरोपी विक्रम को 25000 रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ अरेस्ट कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच की जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद: भाजपा के कुशासन से जनता त्राहि त्राहि कर रही है और मोदी और खट्टर के राज को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है.लखन सिंगला

Ajit Sinha

मार्च के बाद पहले फेज में एक लाख परिवारों को 100-100 गज के प्लॉट देंगे : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Ajit Sinha

फरीदाबाद : हिसार के आईजी संजय कुमार फरीदाबाद के नए पुलिस कमिश्नर होंगें, अभिताभ सिंह ढिल्लो हिसार रेंज के आईजी होंगें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x